फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Premier League: Tottenham won 4–0 over Crystal Palace, captain Harry Kane scored two goals

Premier League: टोटेनहम ने क्रिस्टल पैलेस पर 4-0 से जीत दर्ज की, कप्तान हैरी केन ने दागे दो गोल

Fri, 06 Jan 2023 04:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

केन के इस प्रदर्शन से टीम के मैनेजर एंटोनियो कोंटे को राहत मिली है। इससे पहले टोटेनहेम को एस्टोनविला ने 2-0 से हराकर उसे लीग की अंकतालिका के सर्वोच्च चार स्थान से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
Premier League: Tottenham won 4–0 over Crystal Palace, captain Harry Kane scored two goals
हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाफ अपने कंधों पर पेनाल्टी गंवाने का बोझ लेकर खेल रहे हैरी केन इस पीड़ा को पीछे छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने टोटेनहेम हॉटस्पर की क्रिस्टल पैलेस पर 4-0 से जीत में दो गोल किए । उनके दोनों ही गोल शानदार रहे। फ्रांस के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 1-2 से मिली हार के बाद केन का अपने क्लब के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में यह तीसरा मैच था, जिसमें उनके तीन गोल हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ खेले गए 2-2 से ड्रॉ में भी गोल किया था।
विज्ञापन


24 मिनट के अंतराल में दूसरे हॉफ में हुए चारों गोल
केन के इस प्रदर्शन से टीम के मैनेजर एंटोनियो कोंटे को राहत मिली है। इससे पहले टोटेनहेम को एस्टोनविला ने 2-0 से हराकर उसे लीग की अंकतालिका के सर्वोच्च चार स्थान से बाहर कर दिया था। टोटेनहेम के इस जीत के साथ 18 मैचों में 33 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर है। वह छठे स्थान पर मौजूद लिवरपूल से पांच अंक आगे है, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद न्यूकैसल और मैनचेस्टर यूनाइटेड से दो अंक पीछे है। हालांकि यूनाइटेड ने टोटेनहैम से एक मैच कम खेला है। मैच में चारों गोल 24 मिनट के अंतराल में दूसरे हॉफ में हुए। अन्य दो गोल मैट डोहर्टी और कोरियाई सोन ह्यूंग मिन ने किए।
विज्ञापन


बार्सिलोना ने अतिरिक्त समय में तीसरे डिवीजन के क्लब को हराया
रिकॉर्ड 31 बार कोपा डेल रे (स्पेन की नॉकआउट राष्ट्रीय लीग) का खिताब जीतने वाले बार्सिलोना को तीसरे डिवीजन के क्लब इंटरसिटी को हराने के लिए अतिरिक्त समय का सहारा लेना पड़ा। बार्सिलोना ने 104वें मिनट में अंसू फाती के गोल की बदौलत इंटरसिटी को 4-3 से हराया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। इंटरसिटी के लिए ओरिओल सोल्दे ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने 59,74,86वें मिनट में गोल किए। हालांकि बार्सिलोना ने इस मैच में अपने कुछ नियमित फुटबालरों को नहीं उतारा। उसके लिए चौथे मिनट में रोनाल्ड अराउजो, ओस्मान डेंबेले (66 मिनट) और राफीन्हा (77 मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed