फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Nike parted its ways with Neymar after he refused to cooperate in an investigation in which an employee claimed that he sexually assaulted her

साझेदारी टूटी: फुटवियर कंपनी नाइक ने फुटबॉलर नेमार से टोड़े संबंध, जानें क्या रही वजह

Fri, 28 May 2021 10:18 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 28 May 2021 10:18 AM IST
सार

एक जांच में सहयोग करने से इनकार करने के बाद नाइक ने नेमार के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए। दरअसल, नाइक के एक कर्मचारी ने दावा किया कि नेमार ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। 

विज्ञापन
Nike parted its ways with Neymar after he refused to cooperate in an investigation in which an employee claimed that he sexually assaulted her
ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फुटवियर बनाने वाली अमेरिकन मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन कंपनी नाइक और मशहूर ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार के अलग होने की खबर सामने आई है। नाइक का कहना है कि उसने पिछले साल नेमार दा सिल्वा सैंटोस जूनियर के साथ अपनी साझेदारी समाप्त कर दी जब इस सॉकर ने अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में सहयोग करने से इंकार कर दिया। कंपनी ने बृहस्पतिवार (27 मई) को जारी अपने एक बयान में कहा कि फुटबॉलर ने जांच से मना इसलिए किया क्योंकि नाइक ने एक महिला कर्मचारी के एक दावे की जांच की थी, जिसमें कहा गया कि नेमार ने उसका यौन उत्पीड़न किया। 

विज्ञापन


साल 2020 में अलग किए रास्ते
कंपनी ने 2020 की गर्मियों में घोषणा की थी कि उसने नेमार के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले की वजह नहीं बताई थी। एक समाचार पत्र के अनुसार, उस समय नेमार के नाइकी के साथ अनुबंध में अभी भी आठ साल बाकी थे। कंपनी ने कहा कि कर्मचारी ने जब साल 2016 में अपने साथ हुई घटना को उजागर किया तो इससे कंपनी के लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन


आरोपों से इनकार
इधर, नेमार के एक प्रवक्ता ने समाचार पत्र को बताया कि वह आरोपों से इनकार करते हैं। नाइक ने कहा कि साल 2016 में अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में कर्मचारी ने साल 2018 में बात की। वह शुरू में इसे गोपनीय रखना चाहती थी और जांच भी नहीं कराना चाहती थी। ऐसे में नाइक ने कर्मचारी की गोपनीयता के सम्मान में कानून प्रवर्तन या किसी तीसरे पक्ष के साथ विवरण साझा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूतों के बिना आरोप लगाना अनुचित होगा
नाइक ने कहा कि उसने 2019 में आरोपों की एक स्वतंत्र जांच शुरू की जब कर्मचारी ने मामले को आगे बढ़ाने में रुचि व्यक्त की। कंपनी ने कहा, 'हालांकि, जांच अनिर्णायक थी। तथ्यों का एक भी सेट सामने नहीं आया जो हमें इस मामले पर पर्याप्त रूप से बोलने में सक्षम बनाए।' कंपनी ने आगे कहा कि इस मामले में सबूतों को सामने लाए बिना आरोप लगाने वाला बयान देना अनुचित होगा। गौरतलब है कि साल 2017 में नेमार ने 263 मिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हस्तांतरण शुल्क के लिए पेरिस सेंट जर्मेन में शामिल होने के लिए स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना को छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed