{"_id":"5d4e34d88ebc3e6ca06b7b5b","slug":"neymar-rape-case-to-be-dropped-by-prosecutors","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला ने नेमार के खिलाफ लगाए रेप के आरोप वापस लिए","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
आरोपी महिला ने नेमार के खिलाफ लगाए रेप के आरोप वापस लिए
Sat, 10 Aug 2019 08:37 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
जूनियर नेमार
ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार के खिलाफ लगाए गए रेप के आरोपों को युवती ने वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभियोक्ता यह बात सुनिश्चित नहीं कर सका है कि, उसके साथ यौन प्रक्रिया में जबरदस्ती या हिंसा हुई थी। इसलिए यह सहमति से बनाए गए संबंधों का मामला लगता है।
विज्ञापन
ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार पर उनके देश की ही एक महिला मॉडल नाजिला त्रिनिदादे ने पेरिस के होटल के कमरे में रेप का आरोप लगाया था। 27 साल के नेमार ने कहा था कि जो कुछ हुआ था, वो आम सहमति से हुआ था।
विज्ञापन
इस मामले ने पूरे विश्व में तूल पकड़ा था। मॉडल ने कहा था कि नेमार और वह सोशल मीडिया पर मिले थे। एक अभियोक्ता इस्तेफानिया पाउलिन ने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रेमसंबंधी मामला है। जो साबित नहीं हो सका वो यह है कि यौन प्रक्रिया के दौरान हिंसा हुई थी।
विज्ञापन
फिलहाल आजकल नेमार अपने क्लब ट्रांस्फर को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो वह आने वाले दिनों में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब छोड़कर अपने पुराने स्पेनिश क्लब बार्सिलोना या फिर रियल मैड्रिड के साथ जुड़़ सकते हैं।