{"_id":"5bf40fbbbdec2269556ab0bf","slug":"mohun-bagan-beat-real-kashmir-by-1-0-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: डिका के गोल से मोहन बागान की जीत, रीयल कश्मीर को 1-0 से हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: डिका के गोल से मोहन बागान की जीत, रीयल कश्मीर को 1-0 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mohun Bagan vs Real Kashmir
पूर्व चैंपियन मोहन बागान ने दिपांदा डिका के गोल की बदौलत आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां रीयल कश्मीर एफसी को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल डिका ने 70वें मिनट में किया।
विज्ञापन
इस जीत से बागान की टीम चार मैचों में आठ अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रीयल कश्मीर की घरेलू मैदान पर यह लगातार दूसरी हार है और टीम चार मैचों में चार अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन