फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Legend Diego Maradona pleads for Hand of God to end coronavirus pandemic

माराडोना को याद आई विश्व कप की घटना, कहा- 'हैंड ऑफ गॉड' कोरोना महामारी से बचाए

Fri, 01 May 2020 02:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Legend Diego Maradona pleads for Hand of God to end coronavirus pandemic
डिएगो माराडोना - फोटो : social media

अर्जेंटीना के अपने जमाने के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ से विश्व को कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जिससे सभी लोग फिर से सामान्य जिंदगी जी सकें। विश्व कप विजेता माराडोना ने 1986 के विश्व कप की उस घटना का जिक्र किया जब उन्होंने हाथ की मदद से गोल किया था। बाद में उन्होंने इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ यानि ईश्वर का हाथ करार दिया था।

विज्ञापन


माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ किए गए विवादास्पद गोल का संदर्भ जोड़ते हुए कहा, ‘आज हमारे साथ यह हुआ है और कई लोग कह रहे हैं कि यह ईश्वर का नया हाथ (हैंड ऑफ गॉड) है। लेकिन आज मैं इस हाथ से यह महामारी समाप्त करने के लिए कह रहा हूं ताकि लोग फिर से स्वस्थ और खुशियों से भरी जिंदगी जी सकें।’
विज्ञापन


माराडोना 1986 में मैक्सिको में खेले गए विश्व कप में अर्जेंटीना के कप्तान थे। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना की इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत के बाद कहा था,‘यह ईश्वर का हाथ यानि ‘हैंड ऑफ गॉड’ था।’ उनका यह कथन खेल जगत की सबसे चर्चित टिप्पणियों में शामिल है। अर्जेंटीना में फुटबॉल का वर्तमान सत्र समाप्त कर दिया गया है इससे माराडोना की टीम जिमनेसिया दूसरी डिवीजन में खिसकने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेंटीना में कोरोना वायरस के कारण 20 मार्च से लॉकडाउन है। वहां अभी 4114 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं जबकि 207 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed