{"_id":"61da2c413a07a836fb604041","slug":"isl-match-postponed-due-to-player-being-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का साया: खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने पर आईएसएल मैच स्थगित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोना का साया: खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने पर आईएसएल मैच स्थगित
Sun, 09 Jan 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:58 AM IST
सार
एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद स्थगित करने का फैसला लीग की चिकित्सीय टीम के साथ सलाह के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
आईएसएल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच होने वाला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच आयोजकों द्वारा स्थगित कर दिया गया क्योंकि कोलकाता की टीम का एक खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव आया है। मैच फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाना था।
विज्ञापन
आईएसएल ने एक बयान में कहा, ‘हीरो इंडियन सुपर लीग ने एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार आठ जनवरी 2022 को फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाने वाला 53वां मैच स्थगित करने का फैसला किया है। ’
विज्ञापन
इसमें कहा गया, ‘एटीके मोहन बागान के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लीग की चिकित्सीय टीम के साथ सलाह के बाद लिया गया है। ’ इसके अनुसार लीग इस मैच को बाद में आयोजित करेगी। महामारी के कारण आईएसएल गोवा में तीन स्टेडियम में दर्शकों के बिना आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन