{"_id":"5e3243478ebc3e4b10384a38","slug":"isl-fc-goa-topped-by-second-consecutive-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: एफसी गोवा लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: एफसी गोवा लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर
Thu, 30 Jan 2020 08:15 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 30 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
एफसी गोवा
- फोटो : toi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकीचंद सिंह के दो गोल की मदद से एफसी गोवा ने बुधवार को मेजबान ओडिशा एफसी को 4-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। एफसी गोवा ने 21वें मिनट में विनीत राय के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद जैकीचंद ने 24वें और 26वें मिनट में करके गोवा को 3-0 से आगे कर दिया और उसने मध्यांतर तक यह बढ़त बरकरार रखी।
विज्ञापन
ओडिशा ने दूसरे हाफ में मैनुएल ओनवु के दो गोल (59वें और 65वें मिनट) से वापसी की, लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं कर पाया। फेरियन कोरोमिनास ने 90वें मिनट में गोवा की तरफ से चौथा गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित कर दी। यह इस सत्र में गोवा की नौवीं जीत है। उसके अब 30 अंक हो गए हैं और वह एटीके (27) से आगे शीर्ष पर पहुंच गया है। ओडिशा एफसी सीजन की छठी और लगातार दूसरी हार के बाद 21 अंक लेकर चौथे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन