फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Indian football team coach Stimac wrote a letter to PM Modi, seeking permission to play in the Asian Games

Asian Games: भारतीय फुटबॉल कोच स्टीमैक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, एशियन गेम्स में टीम भेजने की अनुमति मांगी

Mon, 17 Jul 2023 01:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 01:38 PM IST
सार

इगर स्टिमैक ने अपने खत में कहा है कि उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और सभी खिलाड़ी देश के लिए खेलना चाहते हैं। भारतीय फुटबॉल टीम ने हाल ही सैफ चैंपियनशिप जीती है। 
 

विज्ञापन
Indian football team coach Stimac wrote a letter to PM Modi, seeking permission to play in the Asian Games
इगर स्टिमैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगर स्टिमैक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को खत लिखा है। इस खत के जरिए उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम के भाग लेने की अनुमति मांगी है। उन्होंने इस खत की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है और वादा किया है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे दम-खम के साथ खेलेंगे। उन्होंने लिखा है कि सभी खिलाड़ी देश के लिए इस प्रतियोगिता में खेलना चाहते हैं। हाल ही में भारतीय फुटबॉल टीम ने सैफ चैंपियनशिप जीती है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


स्टिमैक ने अपने ट्वीट में लिखा "माननीय प्रधान मंत्री जी से एक विनम्र अपील और ईमानदार अनुरोध। नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर जी। कृपया हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दें।
विज्ञापन

हम अपने राष्ट्र के गौरव और तिरंगे के लिए लड़ेंगे! जय हिन्द!" इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने उस खत की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्होंने दोनों नेताओं को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्र में क्या?
स्टिमैक ने अपने पत्र में लिखा "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुझे नहीं पता कि किसी ने आपको एशियाई खेलों में शामिल हो रही राष्ट्रीय टीमों के बारे में बताया है या नहीं। इस प्रतियोगिता में सबसे जरूरी और बड़े वैश्विक खेल फुटबॉल की टीम को भाग लेने और भारतीय झंडे का प्रतिनिधित्व करने से रोक दिया गया है। भारत ने 2017 में अंडर-17 फीफा विश्व कप की मेजबानी की थी और देश में अच्छे युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में बड़ा निवेश किया था। आपने हमेशा ही भारत के फीफा विश्व कप खेलने के सपने का समर्थन किया है। मुझे यकीन है कि अब तक जैसे आपका समर्थन मिला है, वैसे ही आगे भी मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब भारतीय टीम वैश्विक स्तर पर फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में शामिल होगी। एक राष्ट्रीय टीम के रूप में हमने पिछले चार साल में जमकर मेहनत की है और कुछ यादगार उपलब्धियां भी हासिल की हैं। हमने यह साबित किया कि सभी का समर्थन मिलने पर हम और बेहतर कर सकते हैं। भारतीय फुटबॉल के बारे में सोचने वाले सभी फैंस को फ्रांस में एम्बाप्पे को लेकर आपके भाषण ने खासा प्रेरित किया।"

"मैं आपका ध्यान इस विषय पर लाना चाहता हूं कि 2017 में अंडर-17 विश्व कप खेलने वाली हमारी टीम, जिसने अंडर-23 विश्व कप क्वालिफायर में भी कमाल का प्रदर्शन किया। यह टीम बेहद प्रतिभाशाली है और अब इसे एशियाई खेलों में भाग लेने से वंचित कर दिया गया है। इस टीम को भाग लेने की जरूरत है और यह इनका हक भी है। भारतीय टीम को बाहर करने की जो वजह बताई गई है, वह गलत (अन्यायपूर्ण) है। भारत की राष्ट्रीय टीम का कोच होने के नाते मुझे लगता है कि इस विषय को तुरंत आपके और माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के संज्ञान में लाने की जरूरत है। ताकि आप हस्तक्षेप कर सकें और भारतीय टीम को एशियन गेम्स में भाग लेने में मदद कर सकें। इस खेल के लिए एक अरब लोगों की उम्मीदें और प्रार्थनाएं हैं और हमें ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की जरूरत है। रैंकिंग के आधार पर हमारा खुद का मंत्रालय हमें भाग लेने से रोक रहा है। जबकि तथ्य यह है कि हमारी फुटबॉल टीम कई अन्य खेलों की टीम से बेहतर है, जो इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इसके अलावा इतिहास और आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि फुटबॉल ऐसा खेल है, जहां कम रैंक वाली टीम के पास शीर्ष टीमों को हराने का मौका होता है।"

"ऐसे में पूरे फुटबॉल जगत की तरफ से मेरी मांग है कि हमारी फुटबॉल टीम को एशियाई खेलों में भाग लेने की अनुमति दी जाए। हम अपने देश के गर्व और तिरंगे के लिए लड़ेंगे। जय हिंद!"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed