{"_id":"5e63e5688ebc3eebbd6a2edf","slug":"india-s-fifa-world-cup-qualifier-against-qatar-postponed-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस की वजह से भारत और कतर का फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर मैच टला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोरोनावायरस की वजह से भारत और कतर का फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर मैच टला
Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
indian football team
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस की वजह से भारत और एशियाई चैंपियन कतर के बीच होने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर का मुकाबला आगे बढ़ा दिया गया है। 26 मार्च को भुवनेश्वर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर के ग्रुप-ई के मुकाबले को कोरानावायरस के बढ़ते खतरे के कारण स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल महासंघ के जनरल सेक्रेटरी ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि भुवनेश्वर में होने वाले एशियन चैंपियनशिप के इस मुकाबले को फ़िलहाल के लिए टाल दिया गया है और जल्दी ही अगली तारीख का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमने मैच को स्थगित कर दिया है। इस गंभीर मामले पर हम इस समय कोई भी खतरा नहीं ले सकते हैं। यहां तक भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टीमाक सोमवार से कैम्प में इस मुकाबले की तैयारियों का जायजा लेने वाले थे। अब यह कैम्प भी नहीं लगेगा।’
विज्ञापन
भारत को फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वॉलिफायर ग्रुप-ई में अपना अगला मुकाबला अब चार जून को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम नौ जून को कोलकाता में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी। कोरोनावायरस के कारण भारत और ताजिकिस्तान की फुटबॉल टीमों के बीच 31 मार्च को ताजिकिस्तान में होने वाला दोस्ताना मुकाबला भी कारण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन