{"_id":"5be6dcffbdec226985592892","slug":"i-league-2018-19-toure-double-gives-minerva-punjab-first-win-of-the-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-League: लैनसाइन ट्रर ने दागे दो गोल, मिनर्वा की सत्र की पहली जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-League: लैनसाइन ट्रर ने दागे दो गोल, मिनर्वा की सत्र की पहली जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन मिनर्वा पंजाब एफसी ने शनिवार को यहां कृत्रिम घास के मैदान पर आइजोल एफसी को 2-1 से हराकर 12वें आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मिनर्वा पंजाब की तरफ से सेंटर बैक लैनसाइन टूर ने दो गोल किये। आइजोल के लिये अंतिम क्षणों में लियोन्से डोडोज ने पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया और मिनर्वा पंजाब पूरे तीन अंक हासिल करने में सफल रहा।
विज्ञापन
नाईजीरियाई डोनाटस इडाफे और बाला अलीहसन दाहिर को शामिल करने से मिनर्वा के प्रदर्शन में सुधार साफ दिखायी दे रहा था। इनमें से इडाफे ने प्रभावशाली प्रदर्शन किय जिससे टीम सत्र की पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन