फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026 Official Match Ball ‘TRIONDA’ Unveiled: Symbol of Unity, Technology, and Passion

Football World Cup: 2026 विश्व कप का आधिकारिक मैच बॉल 'ट्रियोन्डा' लॉन्च, तीन देशों की एकता और जुनून का प्रतीक

Fri, 03 Oct 2025 02:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Oct 2025 02:47 PM IST
सार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने लॉन्च के दौरान कहा, 'फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक मैच बॉल आ चुका है और यह वाकई शानदार है।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026 Official Match Ball ‘TRIONDA’ Unveiled: Symbol of Unity, Technology, and Passion
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : FIFA INSTAGRAM

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक मैच बॉल 'ट्रियोन्डा' (TRIONDA) का अनावरण कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी में आयोजित होगा और किक-ऑफ में अब केवल नौ महीने का समय बाकी है। फीफा और एडिडास ने मिलकर इस ऐतिहासिक बॉल को तैयार किया है, जो पहली बार तीन देशों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हो रहे विश्व कप की एकता और जुनून को दर्शाती है।
विज्ञापन

'तीन लहरें' का प्रतीक है ट्रियोन्डा
ट्रियोन्डा नाम का अर्थ स्पेनिश भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब है 'तीन लहरें'। यह नाम उन तीन मेजबान देशों- कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका को मिलाकर इस वर्ल्ड कप की मेजबानी के  जश्न को दर्शाता है। फीफा ने कहा कि यह बॉल सिर्फ एक खेल उपकरण नहीं, बल्कि तीनों राष्ट्रों की साझी ताकत और फुटबॉल प्रेम का प्रतीक है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gianni Infantino - FIFA President (@gianni_infantino)


विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने की तारीफ
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने लॉन्च के दौरान कहा, 'फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक मैच बॉल आ चुका है और यह वाकई शानदार है। एडिडास ने एक और आइकॉनिक बॉल बनाई है, जिसका डिजाइन अगले साल की मेजबान टीमों- कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की एकता और जुनून को प्रतिबिंबित करता है। मैं इंतजार नहीं कर पा रहा कि यह खूबसूरत बॉल गोलपोस्ट में जाते हुए दिखे।'
विज्ञापन

डिजाइन और रंगों से मेजबान देशों को दी गई पहचान
इस बॉल का डिजाइन बेहद खास है। इसमें लाल, हरे और नीले रंगों का उपयोग किया गया है, जो तीनों मेजबान देशों की पहचान को दर्शाते हैं। कनाडा के लिए इसमें मैपल लीफ (मेपल का पत्ता), मैक्सिको के लिए ईगल (गरुड़) और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए स्टार का प्रतीक शामिल किया गया है। इसके अलावा, सुनहरे रंग की सजावट फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी को दर्शाती है और इस टूर्नामेंट की ऐतिहासिक अहमियत को रेखांकित करती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by adidas Football (@adidasfootball)


तकनीकी विशेषताएं और परफॉर्मेंस
ट्रियोन्डा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि तकनीकी रूप से भी अत्याधुनिक है। इसमें चार-पैनल कंस्ट्रक्शन दिया गया है, जो गहराई वाली सिलाई के साथ बनाया गया है। यह हवा में उड़ान के दौरान गेंद की स्थिरता को बेहतर बनाता है और खिलाड़ियों को शॉट मारने या पास देने में ज्यादा नियंत्रण देता है। इसके अलावा, बॉल पर उभरे हुए विशेष चिह्न भी मौजूद हैं, जो नजदीक से ही दिखाई देते हैं। ये गीले या उमस भरे मौसम में बॉल की पकड़ को मजबूत करते हैं।

कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी से लैस
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इस आधिकारिक मैच बॉल में कनेक्टेड बॉल टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है। इसमें 500Hz मोशन सेंसर चिप मौजूद है, जो बॉल की हर गतिविधि का डाटा रियल-टाइम में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) सिस्टम को भेजता है। यह तकनीक ऑफसाइड जैसे अहम फैसलों में रेफरी की मदद करेगी और खेल को और ज्यादा निष्पक्ष बनाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gianni Infantino - FIFA President (@gianni_infantino)


ऐतिहासिक आयोजन की ओर एक और कदम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। इस बॉल का लॉन्च उस सफर में एक अहम पड़ाव है। इससे पहले फीफा ने आधिकारिक मैस्कॉट पेश किए थे और यह भी घोषणा की थी कि हर टिकट की बिक्री से एक अमेरिकी डॉलर फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड में दान किया जाएगा। अब तक 216 देशों और क्षेत्रों से 45 लाख से ज्यादा फैंस टिकट प्री-सेल ड्रॉ में शामिल हो चुके हैं। यह साबित करता है कि दुनिया भर के दर्शकों में इस टूर्नामेंट के प्रति कितना उत्साह है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FIFA World Cup (@fifaworldcup)


दिसंबर में होगा वर्ल्ड कप का ड्रॉ
यह टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप का 23वां संस्करण होगा। अगले कुछ महीनों में क्वालिफायर मुकाबलों के जरिए और टीमें अपनी जगह पक्की करेंगी। वहीं, अंतिम ड्रॉ पांच दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित होगा। ‘ट्रियोन्डा’ का अनावरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती को और रोमांचक बना देता है। इसका डिजाइन, तकनीकी विशेषताएं और सांकेतिक महत्व इसे अब तक के सबसे खास आधिकारिक मैच बॉल्स में से एक बनाते हैं। आने वाले समय में यही गेंद दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर खिलाड़ियों के जुनून और दर्शकों के जोश का गवाह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed