{"_id":"5b32b5424f1c1bb51e8b7fef","slug":"fifa-world-cup-2018-peru-beat-australia-by-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा 2018 से ऑस्ट्रेलिया-पेरू का सफर खत्म, अंतिम मैच में कंगारू को मिली 0-2 से हार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा 2018 से ऑस्ट्रेलिया-पेरू का सफर खत्म, अंतिम मैच में कंगारू को मिली 0-2 से हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
पाउलो गुरेरो, कप्तान पेरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंचने की उम्मीदें पेरू के खिलाफ 0-2 की हार के साथ ध्वस्त हो गई। जबकि पेरू जो इस मैच से पहले एक गोल नहीं कर पाई थी और पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई थी उसने जीत से विदाई ली।
विज्ञापन
पेरू ने विश्व कप में आठ मैचों से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म किया। इससे पहले पेरू ने 1978 में अर्जेंटीना में हुए विश्व कप में ईरान को 4-1 से हराया था। उधर ऑस्ट्रेलिया की छह मैचों में पांचवीं हार रही। इस दौरान उसने डेनमार्क के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था।
विज्ञापन
पेरू को कैरिलो ने 18वें मिनट में बढ़त दिला दी थी जब उन्होंने 18 गज की दूरी से दमदार किक लगाकर गोलकीपर रियान को मात दे दी। कप्तान पाउलो गुरेरो ने पेरू का दूसरा गोल 50वें मिनट में किया। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया और पेरू दोनों बाहर हो गईं जबकि इस ग्रुप की अन्य टीमें डेनमार्क और फ्रांस अगले दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन
पहले गोल से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वापसी के लिए प्रयास किया लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी। बता दें कि पेरू ने 40 साल बाद विश्व कप में कोई मैच जीता है। जीत के बाद पेरू के कप्तान पाउलो गुरेरो ने कहा, 'यह जीत देश को समर्पित। अगले साल हमारे सामने ब्राजील में होने वाले कोपा अमेरिका कप की चुनौती है। हमने दिखा दिया कि हम किसी भी टीम से टक्कर ले सकते हैं।'