{"_id":"59d445404f1c1bcb538b5994","slug":"fifa-u-17-world-cup-group-england-mexico-chile-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"FIFA U-17 World Cup: ग्रुप -एफ मैक्सिको और चिली हैं खिताब की प्रबल दावेदार ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA U-17 World Cup: ग्रुप -एफ मैक्सिको और चिली हैं खिताब की प्रबल दावेदार
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 04 Oct 2017 07:49 AM IST
विज्ञापन
फीफा अंडर 17
- फोटो : ani twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा अंडर-17 विश्वकप के ग्रुप एफ में चिली, इंग्लैंड, इराक और मैक्सिको को जगह मिली है। पिछली बार की मेजबान चिली का यह चौथा और लगातार दूसरा विश्वकप है। जबकि 13वीं बार विश्वकप में भाग ले रही मैक्सिको दो बार खिताब भी जीत चुकी है। इंग्लैंड के लिए अंडर-17 विश्वकप में यह तीसरी भागीदारी है। ऐसे में आईए नजर डालते हैं कि उस ग्रुप से कौन सी टीम है विश्वचैंपियन बनने की दावेदार...
मैक्सिको
12 बार विश्व कप खेल चुकी है मैक्सिको की टीम इस स्तर पर हमेशा से खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल रही है। दो बार खिताब जीत भी चुकी है। एक बार 2005 में पेरू में हुए टूर्नामेंट और दूसरी बार अपनी मेजबानी में 2011 में चैंपियनशिप खिताब हासिल किया था। इसके अलावा 2013 में टीम फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन नाइजीरिया के सामने उसे हार का सामना करना पड़ा था। पिछली बार चिली में आयोजित विश्वकप में भी टीम चौथे स्थान पर रही थी। इसी साल आयोजित कोनकाकैफ अंडर-17 चैंपियनशिप में इस बार मैक्सिको ने अपना सातवां खिताब जीता और छह मैचों में 22 गोल किए।
चिली
पिछली बार की मेजबान टीम लगातार दूसरा विश्व कप खेल रही है। पहली बार 1993 में जापान में खेली थी और सबको हैरान करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। चार साल बाद मिस्र में भी नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। पिछली बार भी प्री क्वार्टर दौर तक पहुंची। साउथ अमेरिक न अंडर-17 चैंपियनशिप में उपविजेता रहकर सीधे विश्व कप को क्वालिफाई किया। जूलियो बोरक्वेज टूर्नामेंट के श्रेष्ठ गोलची आंके गए। टीम के कोच हर्नेन वैसे तो अर्जेंटीना के पूर्व गोलकीपर रहे हैं लेकिन बाद में चिली की नागरिकता ले ली है।
विज्ञापन
04: विश्व कप है यह दक्षिण अमेरिकी टीम चिली का
इंग्लैंड
सीनियर स्तर पर फीफा विश्व कप में हिस्सा लेती रही टीम ने अंडर-17 स्तर पर पहली बार 2007 कोरिया में हिस्सा लिया और क्वार्टर फाइनल दौर तक पहुंची जहां जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैक्सिको 2011 में भी नॉकआउट दौर में जर्मनी ने हरा दिया। पिछली बार चिली में ग्रुप दौर में बाहर होना पड़ा। क्रोएशिया में हुए अंडर-17 यूएफा चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर क्वालिफाई किया। फाइनल में स्पेन के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।
03: बार पहले अंडर-17 विश्व कप खेल चुकी है इंग्लैंड की टीम
इराक: अंडर-17 विश्व कप में टीम की यादें सुनहरी नहीं है। यूएई 2013 में इससे पहले भाग लिया था जहां ग्रुप दौर में स्वीडन, मैक्सिको और नाइजीरिया से मुकाबले गंवाकर अंतिम स्थान पर रही थी। यह अलग बात है उसकी ग्रुप की तीनों टीमों ने बाद में पहले तीन स्थान हासिल किए। पिछले साल एएफसी चैंपियनशिप जीतकर विश्व कप टिकट हासिल किया। फाइनल में ईरान को पेनाल्टी शूटआउट हराकर पहली बार एशियाई चैंपियन बनी। खिताब की राह में जापान को भी पराजित किया था।
01: बार ही अब तक हिस्सेदारी की इराक की टीम ने अंडर-17 विश्व कप में
ग्रुप के मुकाबले
08 अक्टूबर : चिली बनाम इंग्लैंड,
इराक बनाम मैक्सिको
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम मैक्सिको,
इराक बनाम चिली
14 अक्टूबर : इराक बनाम इंग्लैंड,
मैक्सिको बनाम चिली