फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   fifa hindi news: world cup are tough

'वर्ल्ड कप में आसान नहीं होता खेलना'

Thu, 12 Jun 2014 04:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jun 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: world cup are tough

वायने रूनी इंग्लैंड के दिग्गज फुटबॉलरों में से हैं। मगर जब वह ब्राजील में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य बड़े मौकों पर अपनी छाप छोड़ने का होगा क्योंकि कम ही लोगों को विश्वास होगा कि यह स्टार खिलाड़ी अभी तक वर्ल्ड कप फाइनल्स में एक भी गोल नहीं कर सका है। रूनी ने बात की अपनी फॉर्म और विश्व कप में इंग्लैंड के प्रदर्शन को लेकर।

विज्ञापन


प्रश्न: क्या आपको अपने खाते में एक वर्ल्ड कप के न होने की कमी महसूस होती है?
विज्ञापन

उत्तर: निश्चित रूप से। जब आप इंग्लैंड के लिए खेलते हैं तो अधिक से अधिक खिताब जीतना चाहते हैं। मैं 10 या 11 साल देश के लिए खेल चुका हूं और अगर अब हम ऐसा कर पाते हैं तो इससे अच्छी बात और कोई हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: मगर जब भी इंग्लैंड की टीम किसी फाइनल में पहुंचती है तो खिताब दिलाने के लिए सारी उम्मीदें आपसे जुड़ जाती हैं। क्या इसका दबाव नहीं होता?

उत्तर: ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसका दबाव महसूस नहीं होता। टीम को जीत दिलाने के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होती है और मैं ऐसा ही करता हूं। इसलिए मैं बाकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। यह 23 सदस्यों का दल होता है और यह मैनेजर पर निर्भर है कि वो किन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चुनता है।

प्रश्न: मगर क्वालीफाइंग में आप बेहद शानदार फॉर्म में थे। ब्राजील के लिए आप पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं?
उत्तर: यह सच है कि क्वालीफाइंग का सफर मेरे लिए अच्छा रहा। मुझे उम्मीद है कि यह सिलसिला ब्राजील में भी जारी रहेगा। मेरा ध्यान सिर्फ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर है और उम्मीद है कि मैं ऐसा कर सकूंगा।

प्रश्न: तो इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन क्या होगा। क्या क्वार्टर फाइनल में पहुंचने को अच्छा प्रदर्शन कह सकते हैं?
उत्तर: मैं नहीं जानता। हम अपने लक्ष्यों के बारे में टीम मीटिंग में चर्चा करते हैं। बाकी दूसरे लोग क्या सोचते हैं ये पूरी तरह से उन पर ही निर्भर है।

प्रश्न: क्या आप ड्रॉ से खुश हैं?
उत्तर: मैं इस बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं। जब आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में खेलते हैं तो किसी भी टीम के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। सभी मैचों में दबाव होता है और इससे उबरने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना ही होगा।

प्रश्न: क्या आपको लगता है कि वर्ल्ड कप और अन्य बड़े टूर्नामेंटों में आप इंग्लैंड के लिए अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं?
उत्तर: हां, अगर 2004 यूरो कप को छोड़ दिया जाए तो। मैं इस तथ्य को सुधारना चाहता हूं और उम्मीद है कि मुझे ऐसा करने का मौका मिलेगा। (टीसीएम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed