{"_id":"11078d86ea05f38c280e91dddba4d757","slug":"fifa-hindi-news-mexico-wins-own-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको ने ऐतिहासिक जीत के साथ की शुरुआत ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैक्सिको ने ऐतिहासिक जीत के साथ की शुरुआत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jun 2014 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप फुटबॉल में सर्वाधिक हार झेलने का रिकॉर्ड भले ही मैक्सिको के नाम दर्ज हो, लेकिन इस खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए उसने ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में कैमरून को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।
विज्ञापन
नटाल में मैच शुरू होने से पहले से जारी रिमझिम बारिश के बीच ब्राजील और क्रोएशिया जैसी मजबूत टीमों के ग्रुप में मौजूद मैक्सिको के लिए यह जीत दूसरे चरण में प्रवेश के लिए बेहद अहम साबित होगी।
विज्ञापन
पहला हाफ बराबरी पर छूटने के बाद ओरिबे पेराल्टा ने दूसरे हाफ के 61वें मिनट में जियोवानी दोस सांतोस के पास को गोलकीपर ठीक से रोक नहीं पाए और छिटकी हुई गेंद को पेराल्टा ने हल्के से पुश कर गोल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
मैक्सिको ने इस जीत के साथ विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी अफ्रीकी देश के खिलाफ जीत दर्ज कर ली। मैक्सिको को इस जीत से पूरे तीन अंक हासिल हो गए।