{"_id":"5a9a1b274f1c1ba3378b6bce","slug":"fc-pune-city-beat-delhi-dynamos-in-last-league-match-of-indian-super-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISL: दिल्ली डायनामोज पर भारी पड़ी एफसी पुणे सिटी, अंतिम चार मिनट में 2-2 से मैच किया ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ISL: दिल्ली डायनामोज पर भारी पड़ी एफसी पुणे सिटी, अंतिम चार मिनट में 2-2 से मैच किया ड्रॉ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
fc pune city
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अंतिम लीग मैच में मेजबान दिल्ली डायनामोज को एफसी पुणे सिटी ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया। पिछले छह मैचों में अजेय बढ़त हासिल करने वाली दिल्ली की टीम अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 30 प्वॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहले ही क्वालीफाई कर चुकी एफसी पुणे सिटी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
आखिरी लीग मैच में दिल्ली के लिए मैच का पहला गोल कप्तान कालू उचे ने 10वें मिनट में किया था। उचे ने ही अपनी टीम के लिए दूसरा गोल भी किया। इसके बाद एल्फारो ने 13वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल करके पुणे को बराबरी दिलाई। इसके बाद 86वें मिनट में गोल कर एल्फारो ने ही अपनी टीम को हार से बचाया।
विज्ञापन
इस मैच में दिल्ली डायनामोज ने 26वें और 27वें मिनट में दो अच्छे मूव बनाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 32वें मिनट में दिल्ली के पाउलिन्हो डियास को पीला कार्ड मिला, लेकिन इससे टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और उसने 34वें मिनट में कप्तान उचे द्वारा किए गए गोल की मदद से 2-1 की बढ़त हासिल करने में कामयाब हो गई। हालांकि 86वें मिनट में एल्फारो के गोल ने दिल्ली की जीत पर पानी फेर दिया। इस टूर्नामेंट में दिल्ली कु कुल 19 अंक हैं।
विज्ञापन