फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   EURO cup, Portugal hold France to a 2-2 draw

यूरो कप: पुर्तगाल ने विश्व चैंपियन फ्रांस को 2-2 से बराबरी पर रोका, अंतिम-16 में पहुंची दोनों टीमें

Fri, 25 Jun 2021 07:58 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 07:58 AM IST
सार

  • एक और गोल करते हुए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन जाएंगे रोनाल्डो  
  • 48 गोल कर चुके हैं रोनाल्डो पिछले 45 मैचों में पुर्तगाल के लिए 
  • 14 गोल कर चुके हैं क्रिस्टियानो यूरोपियन चैंपियनशिप में अब तक 

विज्ञापन
EURO cup, Portugal hold France to a 2-2 draw
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : याहू

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 109वां गोल दागकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के ईरान के अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अली ने 1993 से 2006 के बीच 149 मैचों में 109 गोल किए थे जबकि रोनाल्डो ने 178 मैचों में यह आंकड़ा छुआ।

विज्ञापन


रोनाल्डो (30वें, 60वें मिनट) के पेनाल्टी पर दागे गए दो गोल के दम पर गत चैंपियन पुर्तगाल ने यूरो कप में विश्व चैंपियन फ्रांस को 2-2 की बराबरी पर रोककर अंतिम-16 में भी प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने पहली बार फ्रांस के खिलाफ कोई गोल किया। फ्रांस के लिए दोनों गोल करीब छह साल बाद टीम में लौटे करीम बेंजेमा (45+2, 47वें मिनट) ने किए। फ्रांस का अंतिम-16 में सामना स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल का बेल्जियम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं तोड़ पाएंगे क्रिस्टीन का रिकॉर्ड
महिलाओं में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड कनाडा की क्रिस्टीन सिंक्लेयर (186 गोल, 299 मैच) के नाम है जो रोनाल्डो तो क्या शायद ही कोई तोड़ पाए। क्रिस्टीन अभी भी खेल रही हैं और टोक्यो में चौथी बार ओलंपिक में खेलेंगी। क्रिस्टीन के अलावा सात और महिला फुटबॉलरों के नाम रोनाल्डो से ज्यादा गोल हैं।
 
मिरोस्लाव को पीछे छोड़ा 
36 वर्षीय रोनाल्डो प्रमुख टूर्नामेंट यूरोपियन चैंपियनशिप और विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके इन दोनों टूर्नामेंट में कुल 21 गोल हो गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव (19) को पीछे छोड़ा। जर्मनी के ही गेरार्ड मूलर (18) तीसरे नंबर पर हैं।


रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय गोल 
31 यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर में
31 विश्व कप क्वालिफायर में
19 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में 
14 यूरो कप में 
07 विश्व कप में 
05 यूईएफए नेशंस लीग में
02 कंफेडरेशन कप में

हंगरी को बराबरी पर रोककर जर्मनी अगले दौर में 
जर्मनी ने हंगरी को 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अगले दौर में प्रवेश किया। जहां उसका सामना इंगलैंड से होगा। लियोन ने 84वें मिनट में गोल कर जर्मनी को हार से बचाया।   वह 58वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे। अन्य गोल केई हावर्त्ज (66वें मिनट) ने किया। हंगरी के लिए एडम जालाई (11वें मिनट) और आंद्रास शाफेर (68वें मिनट) ने गोल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed