{"_id":"60d160b7a08fb33bce17162d","slug":"euro-cup-austria-reached-the-last-16-tournaments-for-the-first-time-defeated-ukraine-1-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो कप : ऑस्ट्रिया पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा, यूक्रेन को 1-0 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो कप : ऑस्ट्रिया पहली बार अंतिम-16 में पहुंचा, यूक्रेन को 1-0 से दी शिकस्त
Tue, 22 Jun 2021 09:31 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुखारेस्ट
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:31 AM IST
सार
- यूरोपियन चैंपियनशिप में खेल रहे ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टोफ ने 21वें मिनट में गोलकर बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई।
- ऑस्ट्रिया ग्रुप सी में दो जीत से छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
- यूक्रेन तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
football
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्टोफ बॉमगार्टनर के एकमात्र गोल के दम पर ऑस्ट्रिया ने यूरो कप में यूक्रेन को 1-0 से शिकस्त देकर पहली बार अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। अब शनिवार को बेंबले में ऑस्ट्रिया का सामना इटली से होगा।
विज्ञापन
क्रिस्टोफ के गोल से यूक्रेन को 1-0 से दी शिकस्त, अब इटली से होगा सामना
तीसरी बार यूरोपियन चैंपियनशिप में खेल रहे ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टोफ ने 21वें मिनट में गोलकर बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रिया ग्रुप सी में दो जीत से छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यूक्रेन तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। उसके तीसरे स्थान की बेहतर टीम के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नीदरलैंड की जीत की हैट्रिक
जॉर्जिनियो विजनलडम (51वें, 58वें मिनट) के सात मिनट में किए गए दो गोल से नीदरलैंड ने नॉर्थ मैसेडोनिया को 3-0 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। पहले ही अगले दौर में जगह बना चुके नीदरलैंड के लिए एक गोल मेफिंस डिपे (24वें मिनट) ने किया। डिपे नीदरलैंड के लिए पिछले दस मैचों में नौ गोल करने के साथ ही तीन में मदद भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
मैसेडोनिया के कप्तान गोरान पांडेव का यह विदाई मैच था। उन्होंने रिकॉर्ड 122 मैचों में रिकॉर्ड 38 गोल किए हैं। मैसेडोनिया यूरो के इतिहास की चौथी टीम है जो अपने पदार्पण टूर्नामेंट में बिना किसी जीत के बाहर हो गई। वह तुर्की (1996), डेनमार्क (1964) और फ्रांस (1960) की श्रेणी में शामिल हो गई।