{"_id":"60d7dc378d707c71d005bdaa","slug":"denmark-qualify-the-quarter-finals-after-defeating-walesn4-0-in-euro-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरो कप : वेल्स को हराकर डेनमार्क ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, 4-0 से किया पराजित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यूरो कप : वेल्स को हराकर डेनमार्क ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, 4-0 से किया पराजित
Sun, 27 Jun 2021 07:32 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम।
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:32 AM IST
सार
- 7वें मिनट में टीम का खाता खोला। मध्यांतर तक टीम 1-0 से आगे थी
- मेचले (88 वां मिनट) और ब्रेथवेट (90+4) ने अन्य गोल किए।
विज्ञापन
football
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
डेनमार्क ने यूरो कप के दूसरे दौर में वेल्स को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। डेनमार्क की टीम से डोलबर्ग ने दो गोल किए। उन्होंने 27वें मिनट में टीम का खाता खोला। मध्यांतर तक टीम 1-0 से आगे थी।
विज्ञापन
उसके बाद डोलबर्ग ने रक्षक पंक्ति की गलती का फायदा उठाकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मेचले (88 वां मिनट) और ब्रेथवेट (90+4) ने अन्य गोल किए। वेल्स के हैरी विल्सन को रेडकार्ड भी दिखाया गया। अब डेनमार्क का सामना अंतिम आठ में नीदरलैंड या चेक गणराज्य से हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले लगातार दो हार के बाद डेनमार्क ने न सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि 17 साल बाद यूरो कप के अंतिम-16 का टिकट भी कटाया था। अब शनिवार को डेनमार्क का सामना वेल्स से हुआ। डेनमार्क इससे पहले 2004 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। डेनमार्क ने ग्रुप बी के अपने अंतिम मैच में 44 मिनट के भीतर चार गोल दागकर रूस को 4-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
सेमीफाइनल व फाइनल में हो सकते हैं 65000 दर्शक
वेंबले स्टेडियम में यूरो कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच देखने 65000 दर्शक आ सकते हैं। यूएफा इस संदर्भ में ब्रिटिश सरकार से बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि सरकार ग्रुप चरण में दर्शक संख्या प्रति मैच 22000 से अंतिम-16 तक 40000 करने को तैयार हो गई है। आखिरी तीन मैचों में इसमें और इजाफा हो सकता है। वेंबले स्टेडियम में 90000 दर्शक बैठ सकते हैं।