{"_id":"29658bd80c0ee719d1d19758dd6ebbf9","slug":"delhi-had-six-foot-10-inch-tall-goalkeeper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली को मिला छह फुट 10 इंच लंबा गोलकीपर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
दिल्ली को मिला छह फुट 10 इंच लंबा गोलकीपर
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली डायनामोज ने हीरो इंडियन फुटबॉल लीग (आईएसएल) के पहले सत्र के लिए दुनिया के सबसे लंबे प्रोफेशनल फुटबॉलर बेल्जियम के क्रिस्टोफ वान हाउट के साथ करार किया है। दिल्ली डायनामोज ने छह फुट 10 इंच लंबे गोलकीपर क्रिस्टोफ को अपने साथ जोड़ने की मंगलवार को घोषणा की। क्रिस्टोफ पिछले सत्र में बेल्जियम के सबसे मजबूत क्लब रेसिंग गेंक के लिए खेले थे। 27 वर्षीय क्रिस्टोफ को दुनिया में प्रोफेशनल फुटबॉल में सबसे लंबा फुटबॉलर माना जाता है।
विज्ञापन