फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   DELHI DYNAMOS ANNOUNCE JACQUELINE FERNANDEZ AS BRAND AMBASSADOR

ISL 2017: इस टीम की ब्रांड एम्बेसडर बनी जैकलिन फर्नांडीज, वजह है खास

Thu, 05 Oct 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 05 Oct 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
DELHI DYNAMOS ANNOUNCE JACQUELINE FERNANDEZ AS BRAND AMBASSADOR
hd

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रैंचाइजी दिल्ली डायनामोज एफसी ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज को आगामी सीजन के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। दिल्ली डायनामोज क्लब ने कहा, 'टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में हमारी ब्रांड एम्बेसडर जैकलिन फर्नांडीज होंगी, जो देश भर में फैंस के बीच क्लब का प्रचार प्रसार करने में मदद करेंगी।'

विज्ञापन


क्लब के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, 'जैकलिन के शामिल होने से दिल्ली पहला ऐसा क्लब बन गया है, जिसमें कोई महिला ब्रांड एम्बेसडर बनीं है। यह हमारी उस सोच के अनुरूप है कि क्लब न केवल भारत का हो, बल्कि इसकी अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं भी हों।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस शख्स पर बरसा पैसा ही पैसा, देखिए ऐसे खुला इनकी किस्मत का ताला
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड एम्बेसडर बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जैकलिन ने कहा, 'मैं इससे बेहद उत्साहित हूं और दिल्ला में प्रशंसकों के साथ बात करने का इंतजार कर रही हूं। दिल्ली एक ऐसी टीम है, जो इतने साल में आईएसएल में अपने प्रदर्शन को लेकर नियमित रही है। मेरे और क्लब के विचार समान हैं। हम दोनों ही खेल का प्रचार करना चाहते हैं और अधिक महिला प्रशंसकों को जोड़ना चाहते हैं। आशा है कि साथ मिलकर हम ये बदलाव ला पाएंगे।' 

बता दें कि आईएसएल के चौथे सीजन का आगाज 17 नवंबर से होगा। दिल्ली डायनामोज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed