फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ballon D'Or: Ballon d'Or competition between Messi and Embappé, competition between the two to become the best

Ballon D'Or: मेसी और एम्बाप्पे के बीच बैलोन डी'ओर की होड़, दोनों के बीच सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बनने का मुकाबला

Tue, 10 Jan 2023 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 10 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

मेसी विश्वकप में सात गोल करने के बाद सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में गोल्डन बॉल जीते तो एम्बाप्पे आठ गोल कर विश्व कप के सर्वाधिक स्कोरर के रूप में गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर बने। इन दोनों के बीच विश्वकप में दिखाए गए शानदार प्रदर्शन और पेरिस सेंट जर्मेन के लिए किए गए अच्छे प्रदर्शन के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का मुकाबला है।

विज्ञापन
Ballon D'Or: Ballon d'Or competition between Messi and Embappé, competition between the two to become the best
बाएं से- एंजो फर्नांडीज, मेसी, मार्टिनेज और एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप के फाइनल में लियोनल मेसी और किलियन एम्बाप्पे के बीच हुई रोचक भिड़ंत के बाद अब दुनिया के इन दो बड़े फुटबॉलरों में साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बनने की होड़ है। दोनों के बीच इस बार बैलोन डी'ओर ट्राफी जीतने का मुकाबला है।
विज्ञापन


सात बार बैलोन डी'ओर जीत चुके हैं मेसी
मेसी विश्वकप में सात गोल करने के बाद सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में गोल्डन बॉल जीते तो एम्बाप्पे आठ गोल कर विश्व कप के सर्वाधिक स्कोरर के रूप में गोल्डन बूट जीतने वाले फुटबॉलर बने। इन दोनों के बीच विश्वकप में दिखाए गए शानदार प्रदर्शन और पेरिस सेंट जर्मेन के लिए किए गए अच्छे प्रदर्शन के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का मुकाबला है। इस होड़ को एक बार फिर मेसी विरुद्ध एम्बाप्पे के रूप में देखा जा रहा है। दोनोंं ही फुटबॉलर बुधवार को पीएसजी के लिए लीग-1 में एंजर्स के खिलाफ लंबे समय बाद एक साथ उतर सकते हैं। मेसी लंबे ब्रेक के बाद पीएसजी के साथ टे्रनिंग पर जुड़े हैं, लेकिन वह टीम के संपूर्ण अभ्यास का हिस्सा बन चुके हैं। यही कारण है कि टीम के कोच क्रिस्टोफर गैल्टियर को उम्मीद है कि मेसी बुधवार को मैच में उतरेंगे।
विज्ञापन


एम्बाप्पे को इंतजार है बैलोन डी'ओर का
मेसी ने कतर में अपने कैबिनेट में विश्वकप पदक को भी शामिल कर लिया, जो एम्बाप्पे के पास पहले से था, लेकिन फ्रांस के फुटबॉलर के पास एक भी बैलोन डी'ओर खिताब नहीं है, जो मेसी सात बार जीत चुके हैं। हालांकि पिछले विजेता करीम बेंजेमा और जिनेदिन जिदान समेत पांच फ्रांस के फुटबॉलर यह प्रतिष्ठित ट्राफी जीत चुके हैं, लेकिन इनमें एम्बाप्पे का नाम नहीं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसजी के लिए दोनों कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
बैलोन डी'ओर की रेस में मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड भी शामिल हो सकते थे, लेकिन वह विश्वकप नहीं खेले, क्यों कि नार्वे इसके लिए क्वालिफाई नहीं कर सका था। विश्वकप समाप्त होने के 10वें दिन पीएसजी के लिए खेलने वाले एम्बाप्पे ने इस सत्र में अपने क्लब के लिए अब तक 13 गोल किए हैं। वहीं मेसी गोल करने केलिए सहायता (असिस्ट) करने के मामले में नेमार के साथ सबसे आगे हैं। दोनों ने 10 असिस्ट किए हैं। चैंपियंस लीग में भी एम्बाप्पे सात गोल कर सबसे आगे हैं, जबकि मेसी यहां चार असिस्ट कर सबसे आगे हैं। पीएसजी ने अब तक चैंपियंस लीग नहीं जीती है, जबकि मेसी बार्सिलोना को चार बार लीग का चैंपियन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed