फीफा विश्वकप 2018: बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-2 से रौंदा, हेजार्ड-लुकाकू का चला जादू
विस्तार
बेल्जियम ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के अपने दूसरे मुकाबले में ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंद दिया। बेल्जियम के लिए ईडन हेजार्ड और रोमेलू लुकाकू ने दो-दो गोल किए। एक गोल मिची बेतशुआई ने किया। बेल्जियम ग्रुप स्तर में छह अंकों के साथ सबसे ऊपर है, वहीं ट्यूनीशिया दोनों मैचों में मिली हार के कारण लगभग विश्व कप से बाहर हो चुकी है।
शनिवार को स्पार्टक स्टेडिमय में खेले गए इस मुकाबले में बेल्जियम आज अलग ही रंग में नजर आई। पांचवें मिनट में ही बेल्जियम को पेनल्टी पर गोल करने का मौका मिला, जिसे कप्तान ईडन हेजार्ड ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।
Not only has there been a goal in every #WorldCup match, but #BELTUN had the most goals in a single match so far!#BEL ⚽️ ⚽️ ⚽️ ⚽️ ⚽️ #TUN ⚽️ ⚽️ pic.twitter.com/y3ptKp7pQl
विज्ञापन विज्ञापन
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 23, 2018
इसके बाद 16वें मिनट में लुकाकू ने टीम की बढ़त 2-0 की कर दी। रोमेलू लुकाकू का यह इस विश्व कप में तीसरा गोल था। मगर दो मिनट बाद ट्यूनीशिया के कप्तान खजरी ने फ्री किक ली जिस पर डायलन ब्रॉन ने गोल दागकर अपनी टीम को मुकाबले में लौटा दिया। यहां स्कोर 1-2 हो चुका था। ब्रोन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। गोल दागने के कुछ मिनट बाद ही ब्रोन चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए।
इसके बाद रोमेलू लुकाकू ने बेल्जियम के लिए तीसरा गोल दागा। ये टीम का तीसरा गोल था, जो पहले हाफ के अंतिम क्षणों में आया। बेल्जियम ने 3-1 की बढ़त के साथ पहला हाफ खत्म किया। पहले हाफ के निर्धारित समय की समाप्ति के बाद दोनों टीमों को चार मिनट का इंजरी टाइम भी मिला। विश्व कप में पहली बार शुरुआती 27 मैचों में कोई भी गोलरहित ड्रॉ नहीं रहा। इससे पिछला रिकॉर्ड 26 मैचों का था, जो 1954 विश्व कप में बना था।
दूसरे हाफ में भी बेल्जियम ने अपना दबदबा बनाए रखा। 50वें मिनट में कप्तान हेजार्ड ने अवसर पाते हुए फुटबॉल को सीधा ट्यूनीशिया के गोल पोस्ट तक ले गए और टीम को 4-1 से आगे कर दिया। बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू ने इस विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम चार-चार गोल हैं। इसके साथ ही रोमेलू लुकाकू विश्व कप में बेल्जियम की ओर से सर्वाधिक गोल करने की भी बराबरी कर ली, उनके और मार्क विलमोट्स के पांच-पांच गोल हैं।
90वें मिनट में बेल्जियम ने पांचवां गोल दागा। यह गोल सब्सिट्यूट मिची बेतशुआई ने किया। हालांकि गोल की बरसात के बावजूद ट्यूनीशिया ने हिम्मत नहीं हारी। खजरी ने अंतिम पलों (90+3 वें मिनट) में ट्यूनीशिया के लिए दूसरा गोल किया। इस तरह फाइनल टाइम के बाद स्कोर 5-2 से बेल्जियम के पक्ष में रहा।
Another quick change to the full-time graphic!
— FIFA World Cup 🏆 (@FIFAWorldCup) June 23, 2018
A blistering performance from #BEL who join #RUS on EIGHT goals from their opening two #WorldCup matches! pic.twitter.com/hX44IJB0Gm