फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football Kylian Mbappe scored in eight seconds equals 30 year old record Robert Lewandowski two goal birthday

Football: एम्बापे ने किया आठ सेकंड में गोल, 30 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जन्मदिन पर लेवेंडोव्सकी का डबल

Mon, 22 Aug 2022 10:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 Aug 2022 10:38 PM IST
सार

पीएसजी के किलियन एम्बापे ने आठ सेकंड के अंदर पहला गोल कर दिया और फ्रांस फुटबॉल लीग में 30 साल पुराने बने सबसे तेज गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
Football Kylian Mbappe scored in eight seconds equals 30 year old record Robert Lewandowski two goal birthday
किलियन एम्बापे और राबर्ट लेवेंडोव्सकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग-1 में लिली को 7-1 से हरा दिया। इस मैच में पीएसजी के किलियन एम्बापे ने आठ सेकंड के अंदर पहला गोल कर दिया और फ्रांस फुटबॉल लीग में 30 साल पुराने बने सबसे तेज गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की। वर्ष 1992 में माइकल रियो ने केइन के लिए आठ सेकंड में ही गोल किया था।
विज्ञापन


चार पास में हुआ गोल
किकऑफ होते ही नेमार को पहले पास पर गेंद मिली, उन्होंने मेसी को बैकपास दिया। अनुभवी मेसी ने तुरंत ताड़ लिया कि एम्बापे आगे निकल चुके हैं और पास का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने गेंद को उनके पास उछाल दिया और एम्बापे ने तुरंत आगे निकल आए गोलकीपर के सिर के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में डालकर संयुक्त रूप से सबसे तेज गोल अपने नाम कर लिया। एम्बापे ने मैच तीन गोलों के साथ हैट्रिक की, जबकि नेमार ने दो गोल किए। एक गोल मेसी और एक अशरफ हकीमी ने किया।
विज्ञापन


दर्शनीय गोल के लिए पहले की थी ट्रेनिंग
पीएसजी के कोच क्रिस्टोफे गेल्टियर ने अपने तकनीकी स्टाफ और अंडर-19 टीम को श्रेय दिया जिन्होंने यूथ लीग में सेल्जबर्ग के खिलाफ इसी अंदाज में गोल किया था। हमने इसका और अन्य लीग में इस तरह से किए गोल की वीडियो फुटेज खिलाड़ियों को दिखाई और आजमाने की सलाह दी। इसको ट्रेनिंग में आजमाया और मैच में अमली जामा पहना दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्सिलोना की 4-1 से जीत
दूसरी ओर, राबर्ट लेवेंडोव्सकी के अपने 34वें जन्मदिन पर दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने रियल सोसिडेड को 4-1 से हराकर सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। लेवेंडोव्सकी ने अंशु फाती को भी गोल करने में मदद की।


पोलैंड के राबर्ट ने पहले मिनट में अलजेंड्रो के पास पर गोल किया जो इस सीजन में उनका पहला था। उसके बाद 68 वें मिनट में गोल किया। ओसूमाने डेम्बेले ने 66 और अंशु ने 79वें मिनट में स्कोर किया। बार्सिलोना की टीम सोसिडेड के खिलाफ 13 मैचों से अजेय है। उसने 11 मैच जीते हैं जबकि दो ड्रॉ खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed