फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football: India will face Maldives all eyes will be on Sunil Chhetri

Football: भारत का मालदीव से मुकाबला, सुनील छेत्री पर रहेंगी सभी की निगाहें

Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
सार

भारत एशिया कप क्वालिफायर में अपना पहला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और 40 वर्षीय छेत्री ने इस प्रतियोगिता में भारत को सफलता दिलाने के लिए ही इस महीने के शुरू में संन्यास से वापसी करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Football: India will face Maldives all eyes will be on Sunil Chhetri
सुनील छेत्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और मालदीव के बीच बुधवार को जब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेला जाएगा तो सभी की निगाहें संन्यास से वापसी करने वाले स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री पर टिकी रहेंगी। भारत के लिए यह मैच एक सप्ताह से भी कम समय में इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर मैच के लिए ड्रेस रिहर्सल के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन

भारत एशिया कप क्वालिफायर में अपना पहला मैच 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा और 40 वर्षीय छेत्री ने इस प्रतियोगिता में भारत को सफलता दिलाने के लिए ही इस महीने के शुरू में संन्यास से वापसी करने की घोषणा की थी।
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी की घोषणा के बाद यह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर छेत्री का भी पहला मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के मुख्य कोच मानोलो मार्केज ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, यह पहला अवसर है जबकि हम यहां खेल रहे हैं, लेकिन मैंने यहां के कई कोचों और खिलाड़ियों के साथ काम किया है। मुझे पता था कि यह बहुत अच्छी जगह है। मुझे याद है जब मैंने पिछले साल शिलांग में डूरंड कप देखा था, तो मैंने कहा था, वाह, मैदान, भीड़, माहौल, सब कुछ अच्छा है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैंने कहा था कि यह बहुत अच्छा होगा अगर एक दिन राष्ट्रीय टीम यहां खेल सके।
विज्ञापन

डिफेंडर मेहताब सिंह ने कहा, हमें शिलांग में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह पहली बार है कि हमारी राष्ट्रीय टीम यहां खेलेगी। उत्तर-पूर्व अपने फुटबॉल प्रशंसकों के लिए जाना जाता है। फुटबॉल यहां का सबसे बड़ा खेल है। फुटबॉल को विभिन्न क्षेत्रों में ले जाना भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत अच्छी बात है।

भारत इस मैच में बड़ी जीत हासिल करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा लेकिन उसे मालदीव को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंकना होगा। भारतीय टीम को इस मैच से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यह पता करने का मौका मिलेगा कि उसे किन क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed