फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Five Indians book final berths at World Boxing Cup Meenakshi, Sakshi, Pooja Rani registered victories

World Boxing Cup: विश्व मुक्केबाजी कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, पांच मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Sat, 05 Jul 2025 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 10:22 PM IST
सार

कजाखस्तान में भारतीय मुक्केबाजी दल ने अब 11 पोडियम स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं, जिसमें रविवार को छह स्वर्ण पदक मुकाबले शामिल हैं।

विज्ञापन
Five Indians book final berths at World Boxing Cup Meenakshi, Sakshi, Pooja Rani registered victories
मुक्केबाजी - फोटो : BFI Media

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी कप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मीनाक्षी, साक्षी, पूजा रानी, हितेश गुलिया और जुगनू ने शनिवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए विश्व मुक्केबाजी कप में अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। कजाखस्तान में भारतीय मुक्केबाजी दल ने अब 11 पोडियम स्थान सुनिश्चित कर लिए हैं, जिसमें रविवार को छह स्वर्ण पदक मुकाबले शामिल हैं।
विज्ञापन


अभिनाश जामवाल (पुरुष 65 किग्रा) आज ही सेमीफाइनल खेलेंगे जिससे भारत एक और स्वर्ण पदक की दौड़ में होगा। मीनाक्षी ने 48 किग्रा सेमीफाइनल में तुर्की की नर्सलेन याल्गेटकिन को 5-0 से हराकर भारत की जीत की शुरुआत की। इसके बाद साक्षी ने उज्बेकिस्तान की फेरुजा काजाकोवा पर दबदबा बनाया और समान अंतर की जीत से 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंची। ओलंपियन पूजा रानी ने 80 किग्रा वर्ग में तुर्की की एलिफ गुनेरी को पीछे छोड़ते हुए 3-2 के फैसले के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


नूपुर ने शुक्रवार को 80 किग्रा से अधिक वर्ग में अपना फाइनल स्थान पक्का कर लिया था जिससे चार भारतीय महिला मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गई। संजू (60 किग्रा) ने कजाखस्तान की विक्टोरिया ग्राफेयेवा से 0-5 से हारने से पहले कड़ी टक्कर दी और अब उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना होगा। भारत ने इस साल की शुरुआत में ब्राजील में विश्व मुक्केबाजी कप के पहले चरण में कुल छह पदक जीते थे जिसमें केवल पुरुष मुक्केबाजों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार है कि महिला मुक्केबाज विश्व मुक्केबाजी कप में भाग ले रही हैं। ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में फ्रांस के माकन ट्रोरे के खिलाफ पहले दौर के बाद मुश्किल में दिखे। लेकिन 20 वर्षीय मुक्केबाज ने दूसरे राउंड में काफी जोरदार मुक्के मारे और अंतर कम किया। तीसरे और अंतिम राउंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद जुगनू (पुरुष 85 किग्रा) ने इंग्लैंड के टीगन स्कॉट को 5-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed