फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIH Olympic Qualifier Indian womens team defeated Italy 5-1 made place in the semi-finals of Olympic Qualifier

FIH Olympic Qualifier: भारतीय महिला टीम ने इटली को 5-1 से हराया, ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tue, 16 Jan 2024 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 16 Jan 2024 10:36 PM IST
सार

टीम इंडिया पूल बी में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पूल ए में शीर्ष पर रहने वाले जर्मनी से होगा। वहीं, अमेरिका की टीम जापान के खिलाफ खेलेगी। इनमें से शीर्ष तीन टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन
FIH Olympic Qualifier Indian womens team defeated Italy 5-1 made place in the semi-finals of Olympic Qualifier
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उसने इटली को 5-1 से हरा दिया। टीम इंडिया अब पेरिस ओलंपिक में पहुंचने के करीब है। भारत के लिए अपने 100वें मैच में उदिता दुहान दो गोल दागे। उदिता (पहला मिनट, 55वां), दीपिका (41वां), सलीमा टेटे (45वां) और नवनीत कौर (53वां) भारतीय टीम के लिए गोल स्कोरर रहे।
विज्ञापन


टीम इंडिया पूल बी में संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रही। गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पूल ए में शीर्ष पर रहने वाले जर्मनी से होगा। वहीं, अमेरिका की टीम जापान के खिलाफ खेलेगी। इनमें से शीर्ष तीन टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन


अमेरिका ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया
दूसरी ओर, एलिजाबेथ येगर ने दूसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला जिससे अमेरिका ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए न्यूजीलैंड पर 1-0 से जीत दर्ज करके एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब उसकी टक्कर गुरुवार को जापान से होगी जिसने पूल ए में चिली को 2-0 से हराया। अमेरिका की एलिजाबेथ येगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक गोल खेल के 17वें मिनट में किया, जिससे अमेरिका पूल बी में शीर्ष पर रहा। अमेरिका ने पूल बी में अपने तीनों मैच जीते। न्यूजीलैंड ने तीन अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूल-ए में जापान दूसरे स्थान पर रहा
इससे पहले जापान ने चिली के खिलाफ पहले दो क्वार्टर में एक-एक गोल किए। जापान की तरफ से पहला गोल काना उराता ने पहले मिनट में ही कर दिया था। उन्होंने यह मैदानी गोल खेल के 23वें सेकंड में किया। इसके बाद मियु हासेगावा ने 23वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर उसकी बढ़त दोगुनी की। जापान इस तरह से पूल ए में सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। विश्व में पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के भी सात अंक थे लेकिन वह गोल अंतर के कारण इस पूल में शीर्ष पर रहा। 


जापान की टीम ने शुरू में ही अपने इरादे जतला दिए और पहले मिनट में ही गोल करने से उसने चिली को दबाव में ला दिया था। उसने इसके बाद भी अपना दबदबा बनाए रखा। विश्व में 23वें नंबर के चिली ने मध्यांतर के बाद अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जापान ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने पर लगा दी। जापान ने भी तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया। जापान को अंतिम 6 मिनट में भी दो पेनल्टी कार्नर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed