फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIFA Womens World Cup 2023 Sophia Smith Scores Twice As USA beat Vietnam

FIFA Women's World Cup: सोफिया स्मिथ के दो गोल से अमेरिका ने जीता; जापान, इंग्लैंड और डेनमार्क का भी विजयी आगा

Sun, 23 Jul 2023 10:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Jul 2023 10:34 AM IST
सार

FIFA Womens World Cup 2023: न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में खेले गए ग्रुप-सी के अन्य मुकाबले में जापान ने जांबिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-डी में इंग्लैंड और डेनमार्क ने भी जीत के साथ शुरुआत की। इंग्लैंड ने हैती को 1-0 और डेनमार्क ने चीन को 1-0 से हराया।

विज्ञापन
FIFA Womens World Cup 2023 Sophia Smith Scores Twice As USA beat Vietnam
गोल करने के बाद अमेरिका की सोफिया स्मिथ (11 नंबर की जर्सी में) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोफिया स्मिथ के दो गोल (14 और 45+7वें मिनट) की मदद से मौजूदा विजेता अमेरिका ने शनिवार को महिला फुटबॉल विश्वकप में वियतनाम को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम अमेरिका खिताबी हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। वहीं, न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में खेले गए ग्रुप-सी के अन्य मुकाबले में जापान ने जांबिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-डी में इंग्लैंड और डेनमार्क ने भी जीत के साथ शुरुआत की। इंग्लैंड ने हैती को 1-0 और डेनमार्क ने चीन को 1-0 से हराया।
विज्ञापन


अमेरिका के लिए मैच में तीसरा गोल लिंडसे होरन ने 77वें मिनट में दागा। अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। स्मिथ को साल की सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबालर चुना गया था। अमेरिका की 14 खिलाड़ी पहली बार महिला विश्वकप में खेल रही हैं और उसमें से स्मिथ एक खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


जापान की हिनाता के दो गोल
जापान की तरफ से हिनाता मियाजावा (43 और 62वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि मीना तनाका (55वां मिनट) और एंडो (71वां मिनट) ने एक-एक गोल दागे। उनके अलावा जापान ने पेनाल्टी हासिल की जिसे रिको उएकी (90+11वां मिनट) ने गोल में बदल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड और डेनमार्क को मिली मुश्किल जीत
ब्रिसबेन में जॉर्जिया स्टेनवे के 29वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल की मदद से इंग्लैंड ने हैती को 1-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए यह मैच आसान माना जा रहा था, लेकिन हैती की टीम ने उसे दूसरा गोल नहीं मारने दिया। इंग्लैंड को इस ग्रुप में डेनमार्क और चीन से टक्कर मिलेगी। डेनमार्क ने चीन को हराकर विजयी आगाज किया। उसके लिए मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले एमेली वैंग्सगार्ड (89वें मिनट) ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। एमेली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। चीन की टीम इस मैच को ड्रॉ कराने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम लम्हों में मैच उसके हाथ से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed