{"_id":"6334296f39fa524fd46274d1","slug":"fifa-honours-indian-football-captain-sunil-chhetri-with-a-heartwarming-docuseries-captain-fantastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunil Chhetri: सुनील छेत्री को सम्मान, फीफा ने रिलीज की दिल छू लेने वाली सीरीज, पीएम मोदी ने दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sunil Chhetri: सुनील छेत्री को सम्मान, फीफा ने रिलीज की दिल छू लेने वाली सीरीज, पीएम मोदी ने दी बधाई
Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:40 PM IST
सार
छेत्री को उनकी डॉक्यूमेंट्री से सम्मानित करने का फीफा का फैसला अनोखा है क्योंकि भारत ने अभी तक फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है। फीफा ने छेत्री के शानदार करियर पर विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका नाम 'कैप्टन फैंटास्टिक' है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सुनील छेत्री
- फोटो : फीफा
विस्तार
भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ी और कप्तान सुनील छेत्री को फीफा से बड़ा सम्मान मिला है। फुटबॉल की सबसे बड़ी शासी निकाय फीफा ने छेत्री के शानदार करियर पर विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका नाम 'कैप्टन फैंटास्टिक' है। इसे बुधवार (28 सितंबर) को रिलीज किया गया है। फीफा विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी दी गई।
फीफा ने लिखा, ''आप रोनाल्डो और मेसी के बारे में सब जानते हैं, अब तीसरे सबसे अधिक स्कोर करने वाले सक्रिय पुरुष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की कहानी जानें। कैप्टन फैंटास्टिक अब फीफा+ पर उपलब्ध है।'' फीफा ने डॉक्यूमेंट्री का एक दिल छू लेने वाला पोस्टर शेयर किया है। इसमें सुनील छेत्री को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ पोडियम पर खड़ा दिखाया गया है।
छेत्री को उनकी डॉक्यूमेंट्री से सम्मानित करने का फीफा का फैसला अनोखा है क्योंकि भारत ने अभी तक एक बार भी फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है। कई फुटबॉल एक्सपर्ट के मुताबिक, सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक हैं। छेत्री के गोल स्कोरिंग क्षमता ने उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ खड़ा किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई
फीफा द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनील छेत्री को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि शाबाश सुनील छेत्री! यह निश्चित रूप से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।
रोनाल्डो और मेसी से पीछे छेत्री
छेत्री फिलहाल सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल के साथ पहले और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी 90 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। छेत्री के 84 गोल हैं।
कहां देख सकेंगे कैप्टन फैंटास्टिक?
कैप्टन फैंटास्टिक फीफा+ पर उपलब्ध है। इसे वेबसाइट या एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

You know all about Ronaldo and Messi, now get the definitive story of the third highest scoring active men's international.
Sunil Chhetri | Captain Fantastic is available on FIFA+ now 🇮🇳 — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) September 27, 2022