फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa hindi news: Bruna Marquezine and neymar

ब्राजील का हीरो गर्लफ्रेंड संग नहीं मना सका जश्न

Mon, 16 Jun 2014 01:32 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: Bruna Marquezine and neymar
नेमार जैसे युवा खिलाड़ी के लिए मोहब्बत से ज्यादा प्रेरित करने वाली बात भला और क्या हो सकती है।
विज्ञापन


लेकिन फुटबॉल विश्व कप के पहले दिन ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार अपनी प्रेमिका ब्रुना मार्केजाइन से नहीं मिल सके, जो एक खूबसूरत टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं।

एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का पहला दिन होने के साथ-साथ 12 जून को डियास डॉस नमोराडोस (वैलेंटाइन डे का ब्राजीली स्वरूप) भी था। हालांकि ब्रुना इस दिन को नेमार के साथ नहीं बिता सकीं, लेकिन गुरुवार को मैच के दौरान वे निचले स्टैंड में बैठी थीं, जहां से वे करीब से अपने ब्वॉय फ्रेंड को अपनी टीम को जिताते देख रही थीं।
विज्ञापन

'खुशी के आंसू'

fifa hindi news: Bruna Marquezine and neymar
वे उद्घाटन समारोह के मौके पर पहुंचीं और 70,000 लोगों के ब्राज़ील के राष्ट्रगान गाने से ठीक पहले भावुक हो गईं और भीड़ के बाकी लोगों की तरह वो खूब रोईं।

जब ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने क्रोएशिया के ख़िलाफ़ अपना पहला गोल किया तो ब्रुना दोबारा अपने आंसू नहीं रोक सकीं। जब उन्होंने दूसरा गोल किया तो उनकी प्रेमिका की आंखें फिर से आंसुओं से भर गईं। रोमांच और खुशी के मारे वो अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सकीं।

हालांकि शुरुआत में उन्होंने सतर्कता बरती, लेकिन उनके आसपास मौजूद हर किसी ने उनको पहचान लिया और उस लम्हे में ब्राजील की सबसे चर्चित अभिनेत्री बन चुकीं ब्रुना लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गईं।

ब्राजील के हीरो हैं नेमार

fifa hindi news: Bruna Marquezine and neymar
उद्घाटन समारोह के दौरान जेनिफर लोपेज़, रैप गायक पिटबुल और ब्राज़ील की पॉप गायिका क्लॉडिया द्वारा विशाल स्टेज पर 'वी ऑर वन' की प्रस्तुति के दौरान भी दौरान लोगों और कैमरे की नजर नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रुना पर थी। नेमार ब्राजील के हीरो हैं। ब्रुना उनकी हिरोइन हैं। ब्राजील को यह प्रेम कहानी पसंद है।

ब्राजील एक रोमांटिक देश है। विश्व कप के उद्घाटन का दिन देश में मोहब्बत करने वालों का दिन था, स्टेडियम में युवा जोड़े सार्वजनिक रूप से अपने साथी को गले लगाते और चूमते देखे जा सकते थे।

इस शहर में भारी संख्या में क्रोएशियाई भी थे, जो संभवतः ब्राजील के लोगों द्वारा प्रेम के सार्वजनिक प्रदर्शन से खासे प्रभावित थे। इसलिए एसपीटीवी ग्लोबो की एक ब्राजीली पत्रकार को एक गुरुवार की दोपहर चौंकाने वाले लम्हे का सामना करना पड़ा, जब प्रोग्राम के लाइव प्रसारण के दौरान एक क्रोएशियाई समर्थक ने उनको चूम लिया।

उस क्रोएशियाई समर्थक ने टीवी पत्रकार सबरीना सिमोंतो को साओ पाअलो के पॉलिस्ता एवेन्यू में उस समय हैरत में डाल दिया जब वह अपने हाथों में माइक पकड़े हुए, शहर में उत्सव वाले माहौल के बारे में बात कर रही थीं। प्रसारण के दौरान आ पहुंचे क्रोएशियाई समर्थक ने पत्रकार को चूम लिया, वह इस परिस्थिति पर मुस्कराईं और कहा, ''मैं अनजान थी।'' इस घटना को लाखों लोगों ने टेलीविजन पर देखा।
विज्ञापन

साओ पाअलो में 'समोसे'

fifa hindi news: Bruna Marquezine and neymar
फुटबॉल के वर्ल्ड कप में केवल 32 देश हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन यहां पूरा दुनिया से लोग खेल देखने और प्राकृतिक संपदा का लुत्फ उठाने आ रहे हैं। एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में छह लाख से ज्यादा विदेशी पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

भारत से पत्रकार, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, राजनेता और कुछ स्वयंसेवक भी ब्राजील आए हुए हैं। भारत के लोग लंबे समय तक भारतीय खाने से दूर नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने खासतौर पर शाकाहारी भोजन के लिए एक जगह देख ली है।

उद्घाटन समारोह की संध्या पर 15 भारतीय पत्रकारों, उनके परिवार और स्वयंसेवकों का एक समूह 'समोसा एंडकंपनी' रेस्तरां पहुंचा। इस रेस्तरां का संचालन दीपाली बावस्कर करती हैं, जो पिछले 16 सालों से ब्राजील में रह रही हैं। दीपाली और उनके पति विजय ने पिछले दो सालों में भारतीय खाने को यहां काफी लोकप्रिय बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed