फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Euro 2024 draw defending champions Italy and Spain in group of death Easy path for Cristiano Ronaldo Portugal

Euro 2024: यूरो कप का ड्रॉ जारी; ग्रुप ऑफ डेथ में गत विजेता इटली और स्पेन; रोनाल्डो की टीम के लिए आसान राह

Sun, 03 Dec 2023 05:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Dec 2023 05:18 PM IST
सार

मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में स्कॉटलैंड, हंगरी और स्विट्जरलैंड के साथ है। गत विजेता इटली को स्पेन के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में क्रोएशिया और अल्बानिया की टीम भी है।

विज्ञापन
Euro 2024 draw defending champions Italy and Spain in group of death Easy path for Cristiano Ronaldo Portugal
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप 2024 के लिए ड्रॉ का एलान कर दिया गया है। जर्मनी के 10 शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यूरो कप का उद्घाटन मैच 14 जून को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल का आयोजन 14 जुलाई को होगा। हैम्बर्ग में शनिवार को ड्रॉ जारी किया गया। पहला मैच मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्लिन में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूरो कप ड्रॉ के वक्त निकली अश्लील आवाजें, शर्मसार हुए आयोजक
विज्ञापन


मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में स्कॉटलैंड, हंगरी और स्विट्जरलैंड के साथ है। गत विजेता इटली को स्पेन के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में क्रोएशिया और अल्बानिया की टीम भी है। इटली ने इंग्लैंड को हराकर पिछली बार खिताब जीता था। स्पेन की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। उसने 1964, 2008 और 2012 में खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार स्पेन की टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। इटली की बात करें तो वह 1968 और 2020 में चैंपियन बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Euro 2024 draw defending champions Italy and Spain in group of death Easy path for Cristiano Ronaldo Portugal
क्रोएशिया की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
ग्रुप ऑफ डेथ में क्रोएशिया पर नजर
इटली की टीम पिछले दो विश्व कप में नहीं खेल पाई है। वहीं, उसके ग्रुप में शामिल क्रोएशिया ने दोनों बार शानदार प्रदर्शन किया है। क्रोएशियाई टीम 2018 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2022 में उसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्रोएशिया की टीम अब तक यूरो कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। उसकी नजर इस बार शानदार प्रदर्शन करने पर होगी। स्पेन और इटली के होने से ग्रुप बी को 'ग्रुप ऑफ डेथ' कहा जा रहा है।

इंग्लैंड को आसान ड्रॉ
इंग्लैंड की टीम को इस बार आसान ड्रॉ मिला है। ग्रुप सी में उसके साथ स्लोवेनिया, डेनमार्क और सर्बिया है। इंग्लैंड पिछली बार यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। वहीं, ग्रुप डी में मजबूत फ्रांस के साथ नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया को  जगह मिली है। फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी बड़ा होगा। बेल्जियम को ग्रुप ई में स्लोवाकिया और रोमानिया के साथ रखा गया है।

Euro 2024 draw defending champions Italy and Spain in group of death Easy path for Cristiano Ronaldo Portugal
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप एफ में रोनाल्डो की टीम
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को आसान ड्रॉ मिला है। पुर्तगाल को ग्रुप एफ में जगह मिली है। उसके साथ तुर्किये और चेक गणराज्य है। पुर्तगाल पहली बार 2016 में चैंपियन बना था। 2004 में वह उप विजेता रहा था। पिछली बार पुर्तगाल की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। अभी यूरो कप के लिए तीन टीमों का फैसला प्लेऑफ के जरिए होगा।

यूरो कप के ग्रुप
ग्रुप-ए: जर्मनी (मेजबान), स्कॉलैंड, हंगरी, स्विट्जरलैंड।
ग्रुप बी: स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया।
ग्रुप सी: स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड।
ग्रुप डी: नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, प्लेऑफ विनर ए (पोलैंड/वेल्स/फिनलैंड/इस्टोनिया)।
ग्रुप ई: बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, प्लेऑफ विनर बी (इस्राइल/बोस्निया/यूक्रेन/आइसलैंड)।
ग्रुप एफ: तुर्किये, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, प्लेऑफ विनर सी (जॉर्जिया/ग्रीस/कजाखस्तान/लक्जमबर्ग)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed