फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Euro 2022 Video England women's team created history by defeating Germany Chloe Kelly celebration won the hear

Euro 2022 Video: इंग्लैंड की महिला टीम ने जर्मनी को हराकर रचा इतिहास, क्लो कैली के जश्न ने जीता दर्शकों का दिल

Mon, 01 Aug 2022 07:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 01 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

पिछले साल पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत मिली। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम वर्ल्ड कप जीती थी।

विज्ञापन
Euro 2022 Video England women's team created history by defeating Germany Chloe Kelly celebration won the hear
गोल करने के बाद जश्न मनातीं क्लो कैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी के खिलाफ इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने महिला यूरो कप में इतिहास रच दिया। उसने पहली बार महिला फुटबॉल में कोई बड़ा टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप या यूरो कप) अपने नाम किया है। इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 2-1 से हराया था। इला टोनी और क्लो कैली जीत ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन


इला टोनी ने 62वें मिनट में गोलकर इंग्लैंड को मैच में 1-0 से आगे कर दिया था। ऐसा लग रहा था कि मेजबान टीम आसानी से मैच जीत जाएंगी, लेकिन 79वें मिनट में जर्मनी की लिना मैगुल ने गोल दाग कर वेम्बले स्टेडियम को खामोश कर दिया। इंग्लैंड की टीम हैरान रह गई। मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। वहां 110वें मिनट में क्ले कैली ने कमाल कर दिया। उन्होंने जर्मनी की डिफेंडर की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इंग्लैंड ने मैच में 2-1 की बढ़त ले ली।
विज्ञापन


क्ले कैली क्लब फुटबॉल में मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलती हैं। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के महान खिलाड़ी रहे अर्जेंटीना के सर्जियो अगुएरो की तरह गोल का जश्न मनाया। अगुएरो ने 2012 में क्यूपीआर के खिलाफ गोलकर टीम को इंग्लिश प्रीमियर लीग में चैंपियन बनाया था। उन्होंने गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी थी। अगुएरो मैदान में जर्सी लहराते हुए दौड़ गए थे। उस लम्हें को क्ले कैली ने फिर से जीवित कर दिया। कैली ने भी गोल करने के बाद जर्सी उतार दी। उसे हवा में लहराते हुए लंबी दौड़ भी लगाई। उनका यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Euro 2022 Video England women's team created history by defeating Germany Chloe Kelly celebration won the hear
ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कैली का यह जश्न मनाने का अंदाज सिर्फ अगुएरो की तरह नहीं था। 1999 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में अमेरिका की ब्रांडी चैस्टिन ने भी चीन के खिलाफ जर्सी को उतारकर जश्न मनाया था। 

भाग्य ने जर्मनी का साथ नहीं दिया। कप्तान और सबसे ज्यादा गोल करने वाली एलेंक्जेंड्रा पॉप मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच में नहीं खेल पाई। टीम को उनकी कमी खली। वहीं, इंग्लैंड के साथ इस बार भाग्य था। पिछले साल पुरुष टीम यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ हार गई थी। आखिरकार इंग्लैंड का 56 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और उसे किसी बड़े टूर्नामेंट में जीत मिली। इससे पहले 1966 में इंग्लैंड की पुरुष टीम वर्ल्ड कप जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed