{"_id":"18830b76-42f8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ethically-wrong-for-gopichand-to-run-pvt-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपीचंद का निजी एकेडमी चलाना नैतिक नहीं: कोर्ट ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गोपीचंद का निजी एकेडमी चलाना नैतिक नहीं: कोर्ट
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 11 Dec 2012 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट ने रविवार को कहा कि भारतीय बैडमिंटन संघ के मुख्य कोच और चयन समिति के प्रमुख पुलेला गोपीचंद का निजी प्रशिक्षण एकेडमी चलाना नैतिक रूप से गलत है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और न्यायमूर्ति एवी मोहता ने कहा, ‘नैतिक रूप से चयन समिति का प्रमुख निजी एकेडमी नहीं चला सकता। वह अच्छे कोच हो सकते हैं लेकिन इंसाफ और निष्पक्षता की दृष्टि से एक राष्ट्रीय कोच और चयन समिति के सदस्य को निजी एकेडमी नहीं चलानी चाहिए।’ अदालत ने 19 बरस की प्रवक्ता सावंत की याचिका पर यह बात कही।
विज्ञापन
हैदराबाद में राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में प्रवेश नहीं मिलने के बाद सावंत ने गोपीचंद पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। भारतीय बैडमिंटन संघ ने मामले में प्रतिवादी बनाते हुए पीठ ने गोपीचंद की निजी एकेडमी के बारे में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। छह नवंबर को पिछली सुनवाई पर अदालत ने संघ को निर्देश दिया था कि सावंत को शिविर में भाग लेने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन