{"_id":"656b5da21608607f1b0bcf2d","slug":"elavenil-valarivan-wins-women-s-10-meter-air-rifle-title-in-national-shooting-championship-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Shooting Championship: इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल खिताब जीता, हरियाणा बना चैंपियन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Shooting Championship: इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल खिताब जीता, हरियाणा बना चैंपियन
Sat, 02 Dec 2023 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:08 PM IST
सार
हरियाणा ने 15 स्वर्ण से कुल 26 पदक हासिल कर चैंपियनशिप जीती। पंजाब दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवान
- फोटो : social Media
विस्तार
ओलंपियन निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने शनिवार को यहां 66वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप अंतिम दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल खिताब अपने नाम किया। गुजरात की निशानेबाज इलावेनिल ने 253.4 अंक बनाये जबकि हरियाणा की रमिता जिंदल आठ महिला निशानेबाजों के फाइनल में 252.5 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं। रमिता की साथी नैन्सी व्यक्तिगत स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहीं और उन्होंने हेजल और श्रुति के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
रमिता ने 254.9 अंक से जूनियर एयर राइफल स्वर्ण पदक भी जीता। मध्यप्रदेश की गौतम भनोट ने युवा स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा ने 15 स्वर्ण से कुल 26 पदक हासिल कर चैंपियनशिप जीती। पंजाब दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे स्थान पर रहा। हाल में शानदार फॉर्म में चल रही इलावेनिल क्वालिफायर में 632.9 अंक से दूसरे स्थान पर रहीं। महाराष्ट्र की ईशा अनिल टकसाले 633.3 अंक से शीर्ष पर रहीं।