{"_id":"67507f0fd209c3950609532d","slug":"eighth-game-of-world-chess-championship-between-d-gukesh-and-ding-liren-ends-in-draw-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: गुकेश और लिरेन के बीच लगातार पांचवीं बाजी ड्रॉ, आठ दौर के बाद दोनों 4-4 की बराबरी पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: गुकेश और लिरेन के बीच लगातार पांचवीं बाजी ड्रॉ, आठ दौर के बाद दोनों 4-4 की बराबरी पर
Wed, 04 Dec 2024 09:41 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 04 Dec 2024 09:41 PM IST
सार
आठवें दौर में दोनों खिलाड़ी लगभग साढ़े चार घंटे के संघर्ष और 51 चालों के बाद ड्रॉ खेलने पर सहमत हो गए। यह दोनों के बीच लगातार पांचवीं बाजी ड्रॉ हुई है। दोनों खिलाड़ी आठ दौर के बाद 4-4 अंकों की बराबरी पर हैं।
विज्ञापन
लिरेन और गुकेश
- फोटो : ICF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व शतंरज खिताब के लिए चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को चुनौती दे रहे 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश एक बार फिर अच्छी स्थिति का फायदा नहीं उठा पाए। आठवें दौर में दोनों खिलाड़ी लगभग साढ़े चार घंटे के संघर्ष और 51 चालों के बाद ड्रॉ खेलने पर सहमत हो गए। यह दोनों के बीच लगातार पांचवीं बाजी ड्रॉ हुई है। दोनों खिलाड़ी आठ दौर के बाद 4-4 अंकों की बराबरी पर हैं। गुकेश इस बाजी में काले मोहरों से खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी ओपनिंग से लिरेन को हैरान कर दिया। इसके बाद ही तय हो गया कि डिंग यह बाजी नहीं जीतेंगे, लेकिन गुकेश की ओर से दो चालों में की गई गलतियों ने उनसे जीतने का मौका छीन लिया।
विज्ञापन
जीत की स्थिति में नहीं आए डिंग
गुकेश को अगले नौवें दौर में सफेद मोहरों से खेलना है। सबसे पहले 7.5 अंक अर्जित करने वाला खिलाड़ी विश्व चैंपियन बनेगा। टूर्नामेंट में अब छह दौर का मुकाबला शेष है। डिंग ने ड्रॉ खेलने के बाद स्वीकार किया कि उन्हें पूरे मुकाबले में कभी यह नहीं लगा कि वह जीतने की स्थिति में हैं। गुकेश की ओपनिंग से वह असहज जरूर हुए थे, लेकिन घबराए नहीं थे। दरअसल गुकेश ने शुरुआत में ऐसी चाल चली जो आज तक शतरंज के इतिहास में नहीं चली गई। इस तरह की चाल को शतरंज की भाषा में नावेल्टी कहा जाता है। इसी को लेकर डिंग परेशान हुए और उन्हें योजनाएं बदलनी पड़ीं।
गलती से खोया जीत का मौका
एक समय ऐसा आया जब डिंग समय के भी दबाव में थे और उन्हें 16 मिनट में 16 चालें चलनी थीं। गुकेश यहां जीत की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने भी गलतियां कर दीं। जिससे मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ गया। 41वीं चाल में डिंग ने चालों का दोहराव किया। दोनों खिलाडि़यों की ओर से तीन एक जैसी चालें चलने पर मुकाबला ड्रॉ समझा जाता है। गुकेश ने यहां एक जैसी चाल नहीं चली और ड्रॉ का प्रस्ताव ठुकरा दिया। हालांकि गुकेश इस दौरान अच्छी स्थिति में नहीं थे। यह विश्व चैंपियनशिप में दूसरा मौका था जब गुकेश ने ड्रॉ का प्रस्ताव ठुकराया, लेकिन डिंग ने मजबूत रक्षण के आगे गुकेश की योजनाओं को सफल नहीं होने दिया।