{"_id":"6a75dfe40425b64522062e22","slug":"durand-cup-rodriguinho-scores-five-goals-sc-delhi-routs-defenders-fc-7-0-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Durand Cup: रोड्रिगिन्हो ने दागे पांच गोल, एससी दिल्ली ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से रौंदा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Durand Cup: रोड्रिगिन्हो ने दागे पांच गोल, एससी दिल्ली ने डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से रौंदा
Fri, 07 Aug 2026 07:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी
एन. अर्जुन, रांची
एन. अर्जुन, रांची
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:08 PM IST
सार
एससी दिल्ली ने ग्रुप-सी के मुकाबले में डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से करारी शिकस्त दी। एससी दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो मैचों में छह अंक हासिल कर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया और क्वार्टर फाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली।
विज्ञापन
डूरंड कप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्राजील के स्ट्राइकर रोड्रिगिन्हो ने अपने पहले ही मुकाबले में पांच गोल दागकर 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप में धमाकेदार आगाज किया। उनकी शानदार फिनिशिंग की बदौलत एससी दिल्ली ने ग्रुप-सी के मुकाबले में डिफेंडर्स एफसी को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ एससी दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दो मैचों में छह अंक हासिल कर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया और क्वार्टर फाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली। वहीं, डिफेंडर्स एफसी लगातार तीसरी हार के साथ बिना अंक के टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एससी दिल्ली ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया। रोड्रिगिन्हो ने छठे, आठवें और 12वें मिनट में गोल कर महज 13 मिनट में हैट्रिक पूरी कर दी। इसके बाद 34वें मिनट में मोहम्मद ऐमेन ने गोल कर पहले हाफ में ही स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने कुछ हद तक बेहतर रक्षात्मक खेल दिखाया, लेकिन एससी दिल्ली का दबाव लगातार बना रहा। 89वें मिनट में रोड्रिगिन्हो ने अपना चौथा गोल किया। इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी जुआन सेबास्टियन पेना ने छठा गोल दागा, जबकि पांचवें मिनट में रोड्रिगिन्हो ने अपना पांचवां और टीम का सातवां गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। पूरे मैच में एससी दिल्ली ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रामक खेल दिखाया। रोड्रिगिन्हो का पांच गोल का प्रदर्शन इस सत्र के डूरंड कप के सबसे यादगार व्यक्तिगत प्रदर्शनों में शामिल हो गया और भारतीय फुटबॉल में उनके आगमन को बेहद खास बना दिया।