फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dubai Championships: Djokovic's first win of 2022, beating Italy's Lorenzo Musetti 6-3, 6-3 in straight sets

दुबई चैंपियनशिप: जोकोविच की 2022 की पहली जीत, इटली के लोरेंजो मुसेटी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया

Tue, 22 Feb 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 11:36 PM IST
सार

नोवाक की नंबर एक की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्हें अपनी शीर्ष रैंकिंग बचाने के लिए रूस के दानिल मेदवेदेव से कड़ी चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
Dubai Championships: Djokovic's first win of 2022, beating Italy's Lorenzo Musetti 6-3, 6-3 in straight sets
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने यहां दुबई चैंपियनशिप में इटली के लोरेंजो मुसेटी को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की। जोकोविच पिछले माह टीकाकरण न कराने के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब की रक्षा के लिए नहीं उतर सके थे। 
विज्ञापन


मेलबर्न पहुंचने के बाद उनका वीजा रद्द कर दिया था। संयुक्त अरब अमीरात ने इस टूर्नामेंट के लिए उन्हें अनुमति प्रदान की और नोवाक ने उस टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की है जिसे वह पांच बार जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


ढाई माह के ब्रेक के बाद उतरे
जोकोविच ने कहा कि लगभग ढाई महीने के बाद खेल रहे अपने पहले मैच में इस जीत से संतुष्ट हैं। मुसेटी ने पिछले वर्ष फ्रेंच ओपन में उनके खिलाफ दो सेट जीते थे लेकिन दुबई में जोकोविच ने वाइल्ड कॉर्ड से प्रवेश पाने पहले अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका प्रदान नहीं किया। अब उनका सामना करेन खाचानोव से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच का दुबई में जीत-हार का रिकॉर्ड 42-6 का हो गया है। 74 मिनट चले मुकाबले में जोकोविच ने पांच एसेज सहित 13 विनर्स लगाए। मैच के बाद जोकोविच ने कहा- कुछ मौके थे जब मैं अच्छा खेला तो कुछ बेजा गलतियां भी कीं लेकिन जब आप लंबे समय बाद मैच खेल रहे हों तो ऐसा हो सकता है।

तीन घंटे में मिली मरे को जीत
अन्य मैच में ब्रिटेन के एंडी मरे ने ऑस्ट्रेलियाई क्वालिफायर क्रिस्टोफर कोनेल को लगभग तीन घंटे चले मुकाबले में 6-7(4), 6-3, 7-5 को पराजित किया। यह उनकी यहां 2017 की खिताबी जीत के बाद पहली विजय है।  

मेदवेदेव छीन सकते हैं जोकोविच की नंबर एक कुर्सी 
नोवाक की नंबर एक की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्हें अपनी शीर्ष रैंकिंग बचाने के लिए रूस के दानिल मेदवेदेव से कड़ी चुनौती मिल रही है। मेदवेदेव यदि मैक्सिको में होने वाले टूर्नामेंट में खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो 28 फरवरी को जोकोविच को नंबर एक की कुर्सी से हटा देंगे। 


यदि मेदवेदेव ऐसा करने में सफल रहे तो येवेगेनी कैफिलनिकोव (1999) और मरात साफिन (2000-01) के बाद ऐसा करने वाले तीसरे रूसी होंगे। बिग फोर (नडाल, फेडरर, जोकोविच और एंडी मरे) के अलावा अंतिम खिलाड़ी जो नंबर एक रहा वो एंडी रोडिक थे जो एक फरवरी 2004 में शीर्ष पर पहुंचे थे। जोकोविच से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मेदवेदेव नंबर एक बनते हैं तो सबसे पहले मैं उन्हें बधाई दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed