फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   double Paralympic medallist Singharaj Adhana and 5 other denied visas for Shooting world Cup

Visa Controversy: पैरालंपिक में देश को दो पदक दिलाने वाले शूटर समेत छह सदस्यों को नहीं मिला वीजा, वर्ल्डकप खेलने का सपना टूटा

Sat, 04 Jun 2022 02:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 02:02 PM IST
सार

सिंहराज अधना ने भारत को दो बार पैरालंपिक में पदक दिलाया है, लेकिन वीजा नहीं मिलने की वजह से वो पैरा शूटिंग विश्व कप में भाग नहीं ले पाएंगे। उनके साथ पांच अन्य निशानेबाज वीजा नहीं मिलने के कारण इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे। 

विज्ञापन
double Paralympic medallist Singharaj Adhana and 5 other denied visas for Shooting world Cup
सिंहराज अधना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की पैराशूटिंग टीम के छह सदस्य फ्रांस में होने वाले शूटिंग विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों को फ्रांस जाने के लिए वीजा नहीं मिला है। इस वजह से ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। इन खिलाड़ियों में भारत को दो बार पैरालंपिक में पदक दिलाने वाले सिंहराज अधना भी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को फ्रांस के शैटॉरौक्स जाने के लिए वीजा की जरूरत थी और भारत सरकार इन खिलाड़ियों को वीजा दिलाने के लिए प्रयास भी किया था, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे और अब ये सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। 
विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक में देश को पदक दिलाने वाली शूटर अवनी लेखरा ने ट्विटर पर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अपनी मां स्वेता झाजरिया (जो उनकी इस्कॉर्ट भी हैं) और कोच राकेश मनपत के वीजा के लिए मदद मांगी थी। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। हालांकि, बाद में एयरपोर्ट पर मुख्य राष्ट्रीय कोच और भारतीय पैरा शूटिंग के चेयरमैन जय प्रकाश नौटियाल ने कहा कि अवनी लखेरा और उनके कोच मनपत को वीजा मिल चुका है। 
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण ने जताया दुख
अवनी लखेरा के ट्वीट के जवाब में भारतीय खेल प्राधिकरण ने लिखा "यह दुखद है कि फ्रांस जाने वाले सभी भारतीय पैरा शूटर्स को वीजा नहीं मिल पाया। युवा और खेल मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय ने भी सभी खिलाड़ियों को वीजा दिलाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन इस बार सभी प्रयास सफल नहीं हुए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नौटियाल ने कहा "अवनी और उनके कोच को वीजा मिल गया था, लेकिन उनकी मां, जो उनकी इस्कॉर्ट भी हैं। उनको वीजा नहीं मिल पाया। तीन पिस्टल पैरा शूटर सिंहराज, राहुल झाखड़ और दीपिंदर सिंह के अलावा राष्ट्रीय कोच सुभाष राणा और सहायक कोच विवेक सैनी को वीजा नहीं मिल पाया।"

क्यों नहीं मिला वीजा
नौटियाल ने कहा "फ्रांस के दूतावास ने वीजा न देने का कोई कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि वीजा के लिए बहुत ज्यादा आवोदन आए हैं। हमनें 23 अप्रैल को वीजा के लिए आवेदन किया था और हमें पूरी उम्मीद थी कि हमें वीजा मिल जाएगा। विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया और हमारी मदद की। इसके बावजूद छह सदस्यों की वीजा नहीं मिल सका।"

चार जून से 13 जून के बीच होने वाला यह इवेंट भारत के पैराशूटर्स के लिए बहुत जरूरी था। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पेरिस पैरालिंपिक का टिकट कटाएंगे। 

प्रतियोगिता में शामिल होंगे 14 खिलाड़ी
भारतीय टीम अब विश्व कप में कुल 22 सदस्यों के साथ जाएगी, जिसमें 14 शूटर शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में पेरिस ओलंपिक के 18 जगहों के लिए जगह खाली है, लेकिन भारत को छह खिलाड़ी अब इस प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक का टिकट नहीं कटा पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed