फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Doha Diamond League 2024: Neeraj Chopra missed the top position by two centimeters, best effort of 88.36 meter

Doha Diamond League 2024: दो सेंटीमीटर से शीर्ष स्थान से चूके नीरज चोपड़ा, 88.36 मी. का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रयास

Fri, 10 May 2024 11:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 May 2024 11:35 PM IST
सार

वादलेच का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.38 मीटर, नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.36 मीटर और पीटर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 86.62 मीटर का रहा। वादलेच पहले, नीरज दूसरे और पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Doha Diamond League 2024: Neeraj Chopra missed the top position by two centimeters, best effort of 88.36 meter
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

दोहा डायमंड लीग 2024 में नीरज चोपड़ा दो सेंटीमीटर से पहले स्थान पर आने से चूक गए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.36 सेंटीमीटर का रहा। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच 88.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहले स्थान पर रहे। नीरज और वादलेच दोनों का ही यह सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, एंडरसन पीटर्स 86.62 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


भारत के एक और भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना 76.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नौवें स्थान पर रहे। दोहा डायमंड लीग में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले तीनों भाला फेंक खिलाड़ी के व्यक्तिगत बेस्ट थ्रो की बात करें तो वादलेच का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.88 मीटर का रहा है, जबकि नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का रहा। वहीं, एंडरसन पीटर्स का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 93.07 मीटर का रहा है।
विज्ञापन

पहला प्रयास
नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा था। वहीं, वादलेच ने अपने पहले प्रयास में 85.87 मीटर और एंडरसन पीटर्स ने 80.68 मीटर का थ्रो किया। किशोर जेना का पहला प्रयास 75.72 मीटर का रहा था।

दूसरा प्रयास
नीरज ने अपने दूसरे प्रयोस में 84.93 मीटर का थ्रो किया। वादलेच का दूसरा प्रयास 86.93 मीटर का और पीटर्स का दूसरा प्रयास 85.75 मीटर का रहा। जेना ने अपने दूसरे प्रयास में फाउल किया। जेना नौवें स्थान पर रहे थे। ऐसे में दो प्रयासों के बाद एलिमिनेट हो गए।

तीसरा प्रयास
नीरज का तीसरा प्रयास 86.24 मीटर का रहा और वह दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं, वादलेच ने 88.38 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर जगह बना ली। पीटर्स का तीसरा थ्रो फाउल रहा। 

चौथा प्रयास
नीरज का चौथा प्रयास 86.18 मीटर का रहा और उन्होंने दूसरा स्थान बरकरार रखा। वहीं, वादलेच ने 84.04 मीटर और पीटर्स ने 82.89 मीटर का थ्रो किया।
विज्ञापन

पांचवां प्रयास
वादलेच का पांचवां प्रयास फाउल रहा। वहीं, नीरज ने 82.28 मीटर और पीटर्स ने 85.08 मीटर का थ्रो किया। ऐसे में वादलेच पहले, नीरज दूसरे और पीटर्स तीसरे स्थान पर बने रहे।

छठा और आखिरी प्रयास
नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में 88.36 मीटर का थ्रो किया और दो सेंटीमीटर से पहले स्थान पर आने से चूक गए। वादलेच का छठा प्रयास फाउल रहा। वहीं, पीटर्स ने 86.62 मीटर का थ्रो किया। इस तरह वादलेच का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.38 मीटर, नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 88.36 मीटर और पीटर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 86.62 मीटर का रहा। वादलेच पहले, नीरज दूसरे और पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed