फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   dhoni's hockey Team Clinch Hockey league

धोनी की टीम ने क्रिकेट ही नहीं हॉकी में भी मचाई धूम

Mon, 23 Feb 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Feb 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
dhoni's hockey Team Clinch Hockey league
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया जहां ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाए हुए है वहीं दिल्ली में उनकी हॉकी टीम रांची रेज ने पहले ही प्रयास में हॉकी इंडिया लीग के खिताब के साथ ढाई करोड़ का इनाम अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन


जेपी पंजाब वॉरियर्स को एक बार फिर मायूस होना पड़ा। पिछली बार उन्हें दिल्ली वेवराइडर्स ने फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में पटखनी दी थी और इस बार रांची ने उन्हें 60 मिनट में 2-2 की बराबरी पर छूटने के बाद शूटआउट में 3-2 से परास्त किया।
विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच आस्ट्रेलियाई गोलकीपर टेलर लॉवेल ने जीत में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं इंग्लिश ड्रैग फ्लिकर ऐशले जैक्सन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पंजाब की ओर से गोवर्स (39वां मिनट) और सिरेलो (56) ने गोल किए जबकि रांची की ओर से स्टेनली मिंज (42) और बैरी मिडलटन (57) ने गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


शूटआउट में साइमन आचर्ड पंजाब को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। सिरेलो और धर्मवीर सिंह ने पंजाब के लिए गोल किए, लेकिन एसवी सुनील और रॉब हैमंड गोल नहीं कर सके। रांची के लिए जैक्सन ने दो गोल किए। एक अपना और एक मनप्रीत को बाधा पहुंचाने के लिए मिले पेनाल्टी स्ट्रोक पर। एक अन्य गोल डेनियल बील ने किया, जबकि बीरेंद्र लाकड़ा गोल नहीं कर सके।


उभरते खिलाड़ी का अवार्ड मुंबई दबंग के हरमनप्रीत सिंह को, फेयर प्ले अवार्ड यूपी विजार्ड्स को सर्वाधिक गोल करने वाली टीम का अवार्ड पंजाब को मिला। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर श्रीजेश रहे। वहीं दिल्ली वेवराइडर्स ने यूपी विजार्ड्स को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed