{"_id":"5ac644594f1c1bd3618b5935","slug":"delhi-daredevils-coach-ricky-ponting-planned-special-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोच रिकी पोटिंग के पास स्पेशल प्लान, ऐसे दिलाएंगे दिल्ली डेयरडेविल्स को IPL-11 का ताज ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कोच रिकी पोटिंग के पास स्पेशल प्लान, ऐसे दिलाएंगे दिल्ली डेयरडेविल्स को IPL-11 का ताज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल के पिछले 10 सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स का खराब प्रदर्शन उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। पोंटिंग ने विश्वास जताया है कि नए खिलाडियों के साथ टीम इस बार अपना पहला खिताब हासिल करेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को दो बार विश्व कप जिताने वाले पोंटिंग ने कहा, 'मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर वे हमारी योजनाओं को मैदान पर उतार सके तो कोई वजह नहीं कि हम जीत न सकें। दिल्ली लीग के अपने पहले तीन चरणों में से दो में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग पर ये कहा
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
पोंटिंग ने बॉल टेंपरिंग मामले में भी अपना पक्ष रखा। आईपीएल से दो दिनों पहले यहां हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में पोंटिंग ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को मिली सजा का समर्थन करता हूं। पिछले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका में जो कुछ भी हुआ उससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की काफी किरकिरी हुई। गेंद से छेडखानी करना कहीं से भी जेंटलमेन गेम के अंतर्गत नहीं आता। कुल मिलाकर इस मामले में खिलाड़ियों को जो भी सजा मिली है सही है।
बता दें कि डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट के लिए आज यानी 5 अप्रैल अपने खिलाफ सजा पर अपील करने के लिए आखिरी दिन था। स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट पहले ही अपील करने से इनकार कर चुके थे, उनके नक्शेकदम चलते हुए आज वॉर्नर ने भी अपील करने से इनकार कर दिया।
बता दें कि डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट के लिए आज यानी 5 अप्रैल अपने खिलाफ सजा पर अपील करने के लिए आखिरी दिन था। स्टीव स्मिथ और बेनक्राफ्ट पहले ही अपील करने से इनकार कर चुके थे, उनके नक्शेकदम चलते हुए आज वॉर्नर ने भी अपील करने से इनकार कर दिया।