फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   defending champion Viktor Axelsen said Lakshya Sen was undone by nerves in the Paris Olympic semifinals

Paris Olympics: एक्सेलसन ने लक्ष्य सेन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, 2028 ओलंपिक के लिए की ये भविष्यवाणी

Sun, 04 Aug 2024 07:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

एक्सेलसन ने लक्ष्य को 22-20, 21-14 से हराया और प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ दोनों गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रहे। लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन
defending champion Viktor Axelsen said Lakshya Sen was undone by nerves in the Paris Olympic semifinals
विक्टर एक्सेलसन - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल सेमीफाइनल में गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसन से हार मिली। हालांकि, एक्सेलसन लक्ष्य से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि यह भारतीय खिलाड़ी इस मैच में नर्वस था। एक्सेलसन ने लक्ष्य को 22-20, 21-14 से हराया और प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ दोनों गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करने में सफल रहे। लक्ष्य अब सोमवार को कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। एक्सेलसन दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में चीन के दिग्गज लिन डैन की बराबरी करने से एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन

'लॉस एंजिलिस में स्वर्ण जीतने के दावेदार होंगे लक्ष्य'
एक्सेलसन ने यह भी भविष्यवाणी की कि भारतीय युवा खिलाड़ी चार साल बाद लॉस एंजिलिस 2028 खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक होगा। एक्सेलसन ने कहा,  लक्ष्य एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस ओलंपिक में दिखाया है कि वह एक बहुत ही मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं और मुझे यकीन है कि अब से चार साल बाद वह स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक होंगे। एक शानदार प्रतिभा और एक बेहतरीन खिलाड़ी और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वह दोनों गेम में अधिकांश समय बहुत अच्छा खेल रहा था लेकिन मैं शांत रहने और सही खेल खेलने से मैच जीतने में कामयाब रहा। लेकिन पूरा श्रेय उसे भी जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सेलसन को दबाव से निपटने के बारे में कुछ बातें पता हैं और उन्होंने कहा कि उनके अनुभव ने उन्हें लक्ष्य की कड़ी चुनौती का सामना करने में मदद की जो सेमीफाइनल मुकाबले के अधिकांश समय बेहतर खिलाड़ी दिखने के बावजूद नर्वस लग रहे थे। एक्सेलसन ने कहा, मुझे लगता है कि अनुभव ने अंतर पैदा किया। मुझे लगता है कि लक्ष्य खेल के अधितकर हिस्से में मेरे से बेहतर खेला। इसलिए वह मैच जीत सकता था। अगर आप सोचना शुरू करते हैं तो आपको समस्या होती है और मुझे लगता है कि लक्ष्य ने इस बारे में बहुत सोचा होगा। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।
विज्ञापन

'लक्ष्य नर्वस हो गए थे'
उन्होंने कहा, वह शायद सोचने लगा था, ओह, अगर मैं यह गेम जीत लेता हूं तो मेरे पास लय होगी, मेरे पास बड़ा मौका है, लेकिन फिर, ऐसा सोचना बहुत स्वाभाविक है। मैं खुद भी उस स्थिति से गुजरा हूं और मुझे लगता है कि वह थोड़ा नर्वस हो गया था। जब आप नर्वस होते हैं तो मुझे पता है कि मुझे हमला करना है और मुझे शॉट को कोर्ट पर रखना है और सही शॉट खेलना है क्योंकि तब वह शायद नर्वस होने के कारण कोई गलती कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed