फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Davis Cup 2022 Rafael Nadal not named in Spain Davis Cup team Novak Djokovic will play for Serbia

Davis Cup: स्पेन की डेविस कप टीम में राफेल नडाल का नाम नहीं, सर्बिया के लिए खेलेंगे नोवाक जोकोविच

Mon, 15 Aug 2022 11:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: रोहित राज Updated Mon, 15 Aug 2022 11:38 PM IST
सार

नडाल विम्बलडन ओपन के सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए थे। उन्हें चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस के खिलाफ होने वाले मुकाबसे से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। नडाल इस सप्ताह सिनसिनाटी मास्टर्स से वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Davis Cup 2022 Rafael Nadal not named in Spain Davis Cup team Novak Djokovic will play for Serbia
नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल के ग्रुप चरण के लिए स्पेन की टीम में नहीं चुना गया है। दूसरी ओर, नोवाक जोकोविच को सर्बिया की टीम में रखा गया है। 36 वर्षीय नडाल ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। नडाल सबसे ज्यादा 22 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


नडाल विम्बलडन ओपन के सेमीफाइनल में नहीं खेल पाए थे। उन्हें चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस के खिलाफ होने वाले मुकाबसे से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। नडाल इस सप्ताह सिनसिनाटी मास्टर्स से वापसी कर रहे हैं। वह यूएस ओपन की तैयारी कर रहे हैं। नडाल 2019 में स्पेन के साथ पांचवीं बार डेविस कप टूर्नामेंट जीतने में सफल हुए थे। नडाल के नहीं रहने पर युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


स्पेन को ग्रुप बी में सर्बिया, कनाडा और दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलना है। सर्बिया के खिलाफ उसका पहला मुकाबला 13 से 18 सितंबर तक होगा। जोकोविच पिछले महीने सातवां विंबलडन खिताब और 2 वां ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद वापसी करने वाले हैं। उस टूर्नामेंट के बाद वह अब तक कोर्ट पर नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed