{"_id":"6748a71ea254bc522f0c7aa8","slug":"d-gukesh-will-compete-against-ding-liren-for-the-fourth-game-in-world-chess-championship-match-preview-2024-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championship: लिरेन के खिलाफ चौथी बाजी में बढ़े मनोबल के साथ उतरेंगे गुकेश, दोनों खिलाड़ी समान अंक पर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Championship: लिरेन के खिलाफ चौथी बाजी में बढ़े मनोबल के साथ उतरेंगे गुकेश, दोनों खिलाड़ी समान अंक पर
Thu, 28 Nov 2024 11:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:03 PM IST
सार
क्लासिक टाइम कंट्रोल के तहत खेली जा रही चैंपियनशिप में अभी 11 मुकाबले बचे हुए हैं। इससे पहले गुकेश को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। तीन बाजियों के बाद दोनों दोनों खिलाड़ियों के अब एक समान डेढ़-डेढ़ अंक हैं।
विज्ञापन
डी गुकेश और डिंग लिरेन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप में एक दिन के विश्राम के बाद शुक्रवार को चौथी बाजी के लिए जब चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे तो 14 बाजियों वाले इस मुकाबले की तीसरी बाजी में मिली जीत से उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। 18 साल के गुकेश ने तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस चैंपियनशिप की अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में अभी 11 मैच शेष
क्लासिक टाइम कंट्रोल के तहत खेली जा रही चैंपियनशिप में अभी 11 मुकाबले बचे हुए हैं। इससे पहले गुकेश को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। तीन बाजियों के बाद दोनों दोनों खिलाड़ियों के अब एक समान डेढ़-डेढ़ अंक हैं। पहली बाजी में शिकस्त का सामना करने वाले गुकेश ने स्पष्ट रूप से अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया और बेहतर तैयारी दिखाई है।

तीसरी बाजी में गुकेश ने की थी वापसी
लिरेन को तीसरी बाजी में चालों की गणना करने में गलती का खामियाजा उठाना पड़ा। उन्होंने इस दौरान बहुत अधिक समय लिया जिससे उनके लिए चीजें जटिल होती चली गई। खेल के पहले 120 मिनट में से 40 चालों तक समय में कोई इजाफा नहीं किया जाता। बीच में मुकाबला जटिल होने से लिरेन पर असर पड़ा और गुकेश ने सटीक चालों से उन पर दबाव बढ़ा दिया। 13वीं चाल तक गुकेश के पास एक घंटे की बढ़त थी और उन्होंने सिर्फ चार मिनट खर्च किए थे। लिरेन ने दूसरी तरफ एक घंटा और छह मिनट लगा दिए थे। इससे पहले शुरुआती मुकाबले में गुकेश को बाजी के बीच में गैर जरूरी ढंग से जटिल बनाना भारी पड़ा जिससे चीन के मौजूदा चैंपियन को जीत से आगाज करने का मौका दिया। गुकेश ने दूसरी बाजी में अच्छी वापसी करते हुए लिरेन को बराबरी पर रोका। यह मुकाबला केवल 23 चालों तक चला।

सफेद मोहरों से खेलते हुए जीत दर्ज करने के बाद गुकेश ने कहा था, बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले दो दिन मैं अपने खेल से खुश था। तीसरी बाजी में मैंने और अच्छा खेला। बोर्ड पर अच्छा लग रहा था और मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में कामयाब रहा।