D Gukesh: भारतीय स्टार गुकेश ने बढ़ाया देश का मान, राष्ट्रपति मुर्मू से PM मोदी तक ने दी बधाई, देखें रिएक्शंस
गुकेश की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने उन्हें बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति ने कहा- विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने पर गुकेश को हार्दिक बधाई। उन्होंने भारत को बहुत गौरवान्वित किया है। उनकी जीत शतरंज की महाशक्ति के रूप में भारत की साख को दर्शाती है। गुकेश ने बहुत बढ़िया काम किया है। हर भारतीय की ओर से मैं कामना करती हूं कि आप भविष्य में भी इसी तरह सफल होते रहें।
Heartiest congratulations to Gukesh for becoming the youngest player to win the World Chess Championship. He has done India immensely proud. His victory stamps the authority of India as a chess powerhouse.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 12, 2024
Well done Gukesh! On behalf of every Indian, I wish you sustained glory…
पीएम मोदी ने भी गुकेश को बधाई दी और उनकी तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा- ऐतिहासिक और अनुकरणीय! डी गुकेश को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई। यह उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अटूट दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज किया है, बल्कि लाखों युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
Historic and exemplary!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2024
Congratulations to Gukesh D on his remarkable accomplishment. This is the result of his unparalleled talent, hard work and unwavering determination.
His triumph has not only etched his name in the annals of chess history but has also inspired millions… https://t.co/fOqqPZLQlr pic.twitter.com/Xa1kPaiHdg
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी खुद को गुकेश की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने एक्स पर लिखा- 64 खानों के खेल में आपने अनंत संभावनाओं की दुनिया खोल दी है। बधाई हो डी गुकेश, सिर्फ 18 साल की उम्र में 18वें विश्व चैंपियन बनने पर। विशी (विश्वनाथन आनंद) के नक्शेकदम पर चलते हुए, अब आप भारतीय शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अगली लहर का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
In a game of 64 squares, you've opened a world of endless possibilities. Congratulations, @DGukesh, on becoming the 18th World Champion at just 18! Following in Vishy’s footsteps, you're now guiding the next wave of Indian chess prodigies. 🇮🇳♟️🏆
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 12, 2024
pic.twitter.com/3kPCzGEv1d
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से भी नए विश्व विजेता को बधाई दी गई। बोर्ड ने लिखा- गुकेश डोमराजू को सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई। उन्होंने 2024 विश्व शतरंज चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर इतिहास में सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
Congratulations to Gukesh Dommaraju on becoming the Youngest World Chess Champion 🏆 🥳
— BCCI (@BCCI) December 12, 2024
He defeated the reigning champion Ding Liren at the 2024 World Chess Championship to emerge as the youngest world champion in history 👏 pic.twitter.com/dVXBsStZsu
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गुकेश की जीत पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा- गुकेश आपने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। मात्र 18 वर्ष की उम्र में, सबसे कम उम्र का विश्व शतरंज चैंपियन बनना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। आपका जुनून और कड़ी मेहनत हमें याद दिलाती है कि दृढ़ संकल्प के साथ कुछ भी संभव है। बधाई हो, चैंपियन।
Gukesh, you’ve made all of India proud! At just 18, becoming the youngest-ever World Chess Champion is a phenomenal achievement.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 12, 2024
Your passion and hard work remind us that with determination, anything is possible. Congratulations, champ! pic.twitter.com/wcK4YZmVB9
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने गुकेश को बधाई देते हुए लिखा- पूरे देश को गर्व है! बधाई गुकेश।
Done the whole country proud! Congratulations Gukesh 🇮🇳👏 pic.twitter.com/JjuMFvSFvo
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) December 12, 2024
महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने गुकेश के विश्व चैंपियन बनने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण हैं। आनंद ने लिखा- गुकेश आपको बधाई। यह शतरंज के लिए गर्व का क्षण है। भारत के लिए गर्व का क्षण है। मेरे लिए भी यह गर्व का क्षण है। आनंद ने चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लिरेन को लेकर कहा, डिंग ने बहुत ही रोमांचक मैच खेला और दिखाया कि वह चैंपियन हैं।
Congratulations! It's a proud moment for chess, a proud moment for India, a proud moment for WACA, and for me, a very personal moment of pride. Ding played a very exciting match and showed the champion he is.@FIDE_chess @WacaChess pic.twitter.com/o3hq26JFPf
— Viswanathan Anand (@vishy64theking) December 12, 2024