फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh played out draw with Ian Nepomniachtchi to be tied second after the second round of Sinquefield Cup

Sinquefield Cup: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने नेपोमनियाचची से खेला ड्रॉ, प्रज्ञानंद का लाग्रेव से हुआ मैच

Wed, 21 Aug 2024 03:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:49 PM IST
सार

अपनी पहली बाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के साथ अपेक्षाकृत आसान ड्रॉ खेलने के बाद गुकेश ने मंगलवार को नेपोमनियाचची के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेला।

विज्ञापन
D Gukesh played out draw with Ian Nepomniachtchi to be tied second after the second round of Sinquefield Cup
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में रूस के इयान नेपोमनियाचची के साथ रोमांचक ड्रॉ खेला जिससे वह संयुक्त दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अपनी पहली बाजी में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के साथ अपेक्षाकृत आसान ड्रॉ खेलने के बाद गुकेश ने मंगलवार को नेपोमनियाचची के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेला।
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेल रहे थे और वह कुछ बेहतर स्थिति में भी दिख रहे थे, लेकिन रूस के खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दोनों खिलाड़ी 60 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमत हो गए। भारत के एक अन्य खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर लाग्रेव के साथ ड्रॉ खेला। भारतीय खिलाड़ी काले मोहरों से खेल रहा था लेकिन वह फ्रांस के खिलाड़ी के खिलाफ कोई मौका नहीं बना पाया। मोहरों की नियमित अदला बदली के बाद दोनों खिलाड़ी अंक बांटने पर सहमत हो गए। दूसरे दौर में पांचों बाजियां ड्रॉ रही। इस तरह से फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा 1.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने पहले दौर में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed