फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   D Gukesh Ding Liren will be aiming to break deadlock after three consecutive draws in World Chess Championship

World Championship: तीन ड्रॉ बाजियों के बाद जीत दर्ज करना चाहेंगे लिरेन-गुकेश, बराबरी पर हैं दोनों खिलाड़ी

Mon, 02 Dec 2024 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 04:55 PM IST
सार

गुकेश और लिरेन के बीच छठे दौर की बाजी समाप्त होने के बाद मुकाबला टक्कर का चल रहा है और फिलहाल दोनों के तीन अंक हैं। गुकेश और लिरेन के बीच पिछली तीन पारियां ड्रॉ रही थी और अब मंगलवार को सातवें दौर में दोनों आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
D Gukesh Ding Liren will be aiming to break deadlock after three consecutive draws in World Chess Championship
लिरेन और डी गुकेश - फोटो : Chess.com

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश गत चैंपियन डिंग लिरेन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप में छठे दौर तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन उन्होंने चीन के अपने प्रतिद्वंद्वी को बराबरी पर रोके रखा है। गुकेश और लिरेन के बीच छठे दौर की बाजी समाप्त होने के बाद मुकाबला टक्कर का चल रहा है और फिलहाल दोनों के तीन अंक हैं। गुकेश और लिरेन के बीच पिछली तीन पारियां ड्रॉ रही थी और अब मंगलवार को सातवें दौर में दोनों आमने-सामने होंगे। इस दौरान गुकेश और लिरेन की नजरें जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी। 
विज्ञापन

गुकेश ने हार से की थी शुरुआत
18 वर्षीय गुकेश सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद पहली बाजी हार गए थे, लेकिन दूसरी बाजी इस भारतीय खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली थी क्योंकि चीन के खिलाड़ी ने जीत के लिए किसी तरह का प्रयास नहीं किया और आसान ड्रॉ होने दिया। गुकेश ने लिरेन की गलती का फायदा उठाकर तीसरी बाजी जीतकर अच्छी वापसी की लेकिन इसके बाद अगली तीन बाजियों में किसी भी खिलाड़ी ने जोखिम लेना उचित नहीं समझा और आपस में अंक बांटे। यह मुकाबला 14 दौर का है तथा जो भी खिलाड़ी पहले 7.5 अंक बनाएगा वह विश्व चैंपियन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातवें दौर में सफेद मोहरों से खेलेंगे गुकेश 
अभी तक दोनों खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया है उसे देखते हुए किसी को भी प्रबल दावेदार नहीं माना जा सकता। गुकेश मंगलवार को सातवीं बाजी सफेद मोहरों से खेलेंगे। वह इसका फायदा उठाकर चीन के खिलाड़ी पर दबाव बनाना चाहेंगे। गुकेश अगली तीन बाजियों में से दो बाजी सफेद मोहरों से खेलेंगे और अगर उन्हें विश्व चैंपियन बनने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाने हैं तो उन्हें इनमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed