{"_id":"64c7ecb4826f6903500b1235","slug":"cycling-america-s-17-year-old-cyclist-died-lost-his-life-in-a-road-accident-during-practice-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cycling: अमेरिका के 17 साल के साइकलिस्ट की मौत, अभ्यास के दौरान सड़क हादसे में गंवाई जान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Cycling: अमेरिका के 17 साल के साइकलिस्ट की मौत, अभ्यास के दौरान सड़क हादसे में गंवाई जान
Mon, 31 Jul 2023 10:47 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलाराडो स्प्रिंग्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलाराडो स्प्रिंग्स
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:47 PM IST
सार
दो साल पहले मैग्नस ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती थी और अमेरिकी टीम में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
मैग्नस व्हाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के 17 साल के उभरते हुए साइकलिस्ट मैग्नस व्हाइट का एक सड़क हादसे में निधन हो गया जब वह स्काटलैंड में होने वाली माउंटेन बाइक जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिए अभ्यास कर रहे थे। यूएसए साइकलिंग ने यह जानकारी दी। दो साल पहले मैग्नस ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप जीती थी और अमेरिकी टीम में जगह बनाई थी।
पिछले साल उन्होंने टीम के साथ विश्व चैंपियनशिप से पहले यूरोप में हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया था। उसके बाद उनका इस साल नीदरलैंड में होने वाले साइक्लोक्रास के लिए टीम में चयन हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। यूएस साइकलिंग ने उनके परिवार, मित्रों, टीम के साथियों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।