फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022: Nikhat Zareen stuns Opponent boxer by her punch, referee immediately canceled the bout, know matter

CWG 2022: निकहत जरीन के पंच से चकरा गई विरोधी मुक्केबाज, रेफरी ने तुरंत बाउट रद्द किया, जानें फिर क्या हुआ

Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Jul 2022 11:56 PM IST
सार

Commonwealth Games 2022: क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मुक्केबाज से निकहत का सामना होगा। उनसे इस बार स्वर्ण की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
CWG 2022: Nikhat Zareen stuns Opponent boxer by her punch, referee immediately canceled the bout, know matter
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रविवार को 50 भारवर्ग के मुकाबले में मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हराया। निकहत के आगे विरोधी मुक्केबाज शुरू से ही टक्कर में नहीं दिखीं।
विज्ञापन

मैच के फाइनल राउंड में जरीन ने बगाओ के चेहरे पर ऐसा पंच जड़ा कि इससे वह चकरा गईं। रेफरी को 48 सेकंड पहले ही बाउट रद्द करनी पड़ी और निकहत को विजेता घोषित कर दिया। अंतिम आठ में निकहत का सामना राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकहत ने इसी साल तुर्की के इस्तांबुल में महिला विश्व चैंपियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला बन गईं। उनसे पहले दिग्गज एम सी मैरीकॉम ने 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 में खिताब जीते थे। इसके अलावा 2006 में सरिता देवी, जेनी आर एल और लेखा केसी ने अपने-अपने भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।  निकहत से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

थापा की चुनौती समाप्त
वहीं 63.5 भारवर्ग में भारतीय मुक्केबाज शिव थापा को प्री क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज रीस लिंच से हार का सामना करना पड़ा। लिंच ने यह मुकाबला 4-1 से जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed