फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2022 India won gold medal first time in lawn ball women's team created history by defeating South Africa

CWG 2022: लॉन बॉल में भारत ने पहली बार जीता स्वर्ण, महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, पढ़ें स्वर्णिम सफर

Tue, 02 Aug 2022 07:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: रोहित राज Updated Tue, 02 Aug 2022 07:45 PM IST
सार

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।

विज्ञापन
CWG 2022 India won gold medal first time in lawn ball women's team created history by defeating South Africa
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। उसने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी शामिल है। चारों ने मिलकर पहले सेमीफाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड को बाहर किया और फिर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया। भारत का लॉन बॉल में यह पहला पदक है। वहीं, देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। भारत ने तीन रजत और तीन कांस्य भी जीते हैं। इस तरह कुल 10 पदक उसके नाम हैं।
विज्ञापन


बढ़त ली, पिछड़ी और फिर जीती टीम इंडिया
भारतीय महिला टीम ने एक समय मैच में 8-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि उसके लिए स्वर्ण जीतना आसान होगा। आठवें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। इसके बाद से उसने छह अंक हासिल कर मैच को 8-8 की बराबरी पर ला दिया। फिर उसने 11वें एंड में दो अंक और हासिल कर मैच में 10-8 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच में आगे बढ़ती हुई दिख रही थी। 12वें एंड में भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर मैच को बराबर कर दिया। यहां उसने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया और लगातार सात अंक जीतकर मैच को 17-10 से जीत लिया।
विज्ञापन

लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम (चार खिलाड़ी) का सफर
पहला मैच: भारत बनाम इंग्लैंड
लॉन बॉल में भारत का पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। इस मैच में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी और उसे 9-18 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने अब तक इस खेल में कोई पदक नहीं जीता था। ऐसे में इस हार के साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद खत्म हो गई थी।

दूसरा मैच: भारत बनाम कुक आइसलैंड
कुक आइसलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार वापसी की और 15-9 के अंतर से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में जीत के बावजूद किसी को भारतीय टीम से पदक की उम्मीद नहीं थी, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ चुका था।
विज्ञापन

तीसरा मैच: भारत बनाम कनाडा
तीसरे मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को 17-7 के अंतर से मात दी। इसके साथ ही महिला टीम पदक की रेस में आ चुकी थी।

चौथा मैच: भारत बनाम नॉरफोल्क आइसलैंड
क्वार्टर फाइनल मैच में भारतीय टीम ने नॉरफोल्क आइसलैंड को 17-9 से हराया। इस शानदार जीत के बाद इस बात की संभावना मजबूत हो गई थी कि टीम इंडिया कोई न कोई पदक लेकर जाएगी।

पांचवां मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड
सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 16-13 के करीबी अंतर से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस मैच में भारतीय टीम की जीत की संभावना बेहद कम थी। भारतीय टीम शुरुआत में पिछड़ी, लेकिन बाद में शानदार वापसी कर जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली और पदक पक्का कर लिया।

छठा मैच: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
फाइनल मैच में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से था और सभी देशवासियों को महिला टीम से स्वर्ण की उम्मीद थी। भारतीय खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुसार ही प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर फाइनल मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed